आगरा। ताजमहल जैसे अंतरराष्ट्रीय धरोहर स्थल की सुरक्षा के चेलैंज करने के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाई। आज सुबह पश्चिमी गेट पार्किंग के पास सुरक्षाकर्मियों से उलझने के बाद तीन राउंड फायरिंग करने वाला आरोपी पंकज सिंह पकड़ लिया गया है। आगरा पुलिस ने उसे पीछा कर लखनऊ में दबोचा।
पुलिस की सतर्कता, त्वरित निगरानी और कई जिलों की संयुक्त कार्रवाई ने यह साबित कर दिया कि ताज की सुरक्षा से कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता।
कार रोकी तो फायरिंग कर दी थी
घटना सुबह की है जब सुरक्षाकर्मियों ने 500 मीटर के प्रतिबंधित दायरे में प्रवेश करती एक कार को पश्चिमी गेट की पार्किंग पर रोका था। इस पर कार में सवार व्यक्ति ने तीन फायर झोंक दिए और मौके से फरार हो गया। इस घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई थी।
सूचना मिलते ही आगरा के कमिश्नर दीपक कुमार सक्रिय हो गए थ और अधीनस्थों को आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
आरोपी पंकज सिंह पर सात घंटे में काबू
पुलिस जांच में पता चला कि पंकज सिंह, निवासी आजमगढ़, मथुरा और आगरा की यात्रा पर अपने परिवार संग आया था। घटना के बाद वह टैक्सी बदलकर लखनऊ पहुंच गया। उसकी पहचान सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग के जरिए की गई। आगरा पुलिस ने कन्नौज, उन्नाव और लखनऊ पुलिस के साथ समन्वय करते हुए लखनऊ के मानकनगर से उसे गिरफ़्तार कर लिया।
मानसिक रोगी निकला आरोपी
पुलिस की पूछताछ में उसके परिजनों ने बताया कि पंकज बीते 20 वर्षों से मानसिक रोग से पीड़ित है और उसका लखनऊ में इलाज चल रहा है। हालांकि पुलिस ने पूरी सावधानी के साथ मामले को गंभीरता से लिया और त्वरित कार्रवाई की।
- मुख्यमंत्री जी गुंडों को पनाह दे रहे हैं… कैबिनेट मंत्री राजभर के “सबसे बड़ा गुंडा” वाले बयान पर सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज का तीखा प्रहार - November 3, 2026
- अग्निवीरों के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण और बिना लिखित परीक्षा नियुक्ति का ऐलान: यूपी की राजनीति में गेम चेंजर बन सकता है सीएम योगी का यह फैसला - November 3, 2026
- ‘युग बदलना है तो पहले स्वयं को बदलें’ — गायत्री परिवार के शताब्दी समारोह में जे.पी. नड्डा - November 3, 2026