Kasganj, Uttar Pradesh, India. आज भाजपा जिला कार्यालय कासगंज पर विस्तारक चयन योजना की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ब्रज क्षेत्र विस्तारकों को दी जाने वाले जिम्मेदारी पर चर्चा हुई। बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्रज क्षेत्र के विस्तारक प्रमुख अलंकार शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। अध्यक्षता जिला महामंत्री राजवीर सिंह भल्ला ने की। विशिष्ठ अतिथि ब्रज क्षेत्र के विस्तारक सह प्रमुख मुकेश कुमार, विपिन कुमार, डा. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, कासगंज विस्तारक सौरभ पाल रहे।
ब्रज क्षेत्र विस्तारकों की बैठक में अलंकार शर्मा ने बताया कि ब्रज क्षेत्र के विस्तारकों के चयन के लिए बैठक आयोजित की जा रही हैं। विस्तारकों को प्रत्यके जिले की जिम्मेदारी बांटी जाएगी। उन्हें अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में जाकर संगठन को मजबूत बनाना है। प्रत्येक बूथ पर बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी के साथ मिलकर बूथ मजबूत करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों को देनी है। जिससे आगामी विधान सभा चुनाव में पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिल सके। बैठक का संचालन कृष्णकांत वशिष्ठ ने किया। बैठक में 32 विस्तारकों समेत युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुलदीप प्रतिहार, प्रदीप चौहान, जिला आईटी संयोजक हिमांशु उपाध्याय, सुमित कुमार, गोविंद, शिवकांत, कृष्णा, सत्यवीर यादव, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।
- Chat-Moderation-Standards in Cleopatra Slot(s) in Deutschland - October 9, 2026
- Enjoy Top Games and Earn Rewards Every Week on Slotmafia Casino in Australia - October 8, 2026
- Gaming Adventure Enhanced by Duck Hunters Slot - October 8, 2026