Hathras, Uttar Pradesh, India. जिला पंचायत कार्यालय हाथरस पर आज सीमा उपाध्याय की अध्यक्षता में एक सामान्य बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 2021-22 के लिए कार्य योजना पेश की गई। विपक्षी सदस्यों ने इस कार्य योजना का यह कहकर विरोध किया कि अभी तक उनसे कोई प्रस्ताव नही मांगे गए हैं। उनका कहना था कि ये बैठक नियम विरुद्ध की गई है। इसी के विरोध में वरिष्ठ रालोद नेता और जिला पंचायत सदस्य प्रदीप चौधरी ‘गुड्डू’ के नेतृत्व में सपा और रालोद के सदस्यों समेत कुल 8 सदस्य कार्यालय पर ही धरने पर बैठ गए।
नियम विरुद्ध बैठक करने का आरोप लगाकर धरने पर बैठे रालोद नेता गुड्डू चौधरी ने मीडिया से बात बरते हुए कहा कि आज जिला पंचायत की एक सामान्य बैठक की गई थी। बैठक का उद्देश्य वर्ष 2021-22 के लिए होने वाले कार्यों पर विचार करना था। अभी तक किसी भी सदस्य से कोई प्रस्ताव नही मांगा गया है। जिससे उसे निर्माण समिति के समक्ष रखा जा सके। विरोध की वजह से बैठक को 2 मिनट में समाप्त कर दिया गया। बाद में सभी लोग सीडीओ को ज्ञापन देने के लिए धरने पर बैठ गए। सीडीओ ने जिला पंचायत कार्यालय पर पहुंचकर ज्ञापन लिया और सदस्यों की मांगो को अगले दिन सुनकर हल करने का आश्वासन दिया।
कार्य योजना के संबंध में प्रदीप चौधरी गुड्डू ने जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी कार्य योजना को बनाने से पहले जिला पंचायत कार्यालय की तरफ से सभी चुने हुए सदस्यों के साथ पदेन सदस्यों सांसद, विधायक और ब्लॉक प्रमुख से अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्य करने के लिए प्रस्ताव मांगे जाते हैं। जिसके बाद उसे निर्माण समिति के सामने पेश किया जाता है। जबकि आज आयोजित हुई बैठक में इस तरह के किसी नियम का पालन नहीं हुआ। अंत मे उनका कहना था कि इस तरह हो रहे गलत कामों के खिलाफ हम न्यायालय की शरण लेंगे।
- WildHub Casino – Wo jeder Spieler wichtig ist in Österreich - October 15, 2026
- Winshark’s Gaming Hub Offers Honest Gaming and Huge Prizes for All Players in Canada - October 15, 2026
- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026