आगरा। थाना किरावली क्षेत्र में शनिवार शाम एक स्लीपर निजी बस के पलट जाने से बड़ा हादसा हो गया। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि करीब 45 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में कुल 72 सवारियां थीं।
जानकारी के अनुसार, गोरखपुर से सूरत जा रही निजी स्लीपर बस में रास्ते में तकनीकी खराबी आ गई थी। चालक बस को किरावली क्षेत्र में स्थित एक वर्कशॉप पर मरम्मत के लिए ले गया। मरम्मत के दौरान कई यात्री बस से उतर गए थे, जबकि कुछ लोग बस में ही बैठे रहे।
मरम्मत के बाद चालक बस का ट्रायल लेने के लिए हाईवे पर निकला। इसी दौरान नगला भरंगरपुर के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद बस में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना में दुर्गेश नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने राहत व बचाव कार्य शुरू कर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए क्रेन बुलवाई। हादसे के चलते हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम लग गया था, जिसे बाद में बस को सड़क किनारे हटाकर सुचारू कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- ‘सरकार बनने पर CM कोटे से IAS बनवा दूंगा’… ऐसा महिला बैंककर्मी से कहने वाला सपा नेता गिरफ्तार - September 29, 2026
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, संभल हिंसा मामले में मुल्ला अफरोज की NSA के तहत हिरासत रद्द, यूपी सरकार पर 10 लाख का जुर्माना - September 29, 2026
- आगरा में सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कमला नगर पुलिस ने लोहिया नगर में मारा छापा, पांच आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार - September 29, 2026