प्रयागराज। महाकुंभ मेला प्रयागराज में एक बार फिर आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक महाकुंभ सेक्टर 18 और 19 के बीच कई पंडालों में अचानक आग लग गई है। आग लगने के कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
प्रशासन का कहना है कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। आग कल्पवासियों द्वारा खाली किए गए कुछ पुराने तंबू में लगी थी। फिलहाल के हताहत होने की सूचना नहीं है।
जानकारी के मुताबिक महाकुंभ मेले में सेक्टर 19 के मोरी मार्ग पर आग लगाने के सूचना आई। इसके बाद 10 मिनट में फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। भीड़ को मौके से हटाया गया। हालांकि तब तक अयोध्या धाम का लवकुश आश्रम जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि आग शाम 5.45 बजे शॉर्ट सर्किट के चलते लगी थी।
डीआईजी का आया बयान
प्रयागराज मेला क्षेत्र में आग लगने की घटना पर डीआईजी महाकुंभ वैभव कृष्ण ने कहा ने कहा कि आग पूरी तरह से नियंत्रण में है। यह सेक्टर 19 में कल्पवासियों द्वारा खाली किए गए कुछ पुराने टेंटों में लगी थी। किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है।
महाकुंभ में कई बार लग चुकी है आग
प्रयागराज में महाकुंभ शुरू होने के बाद 7वें दिन ही सेक्टर 19 में भीषण आग लगी थी। इस दौरान कई टेंट आग में जले गए और सिलेंडर भी फटने की आवाज दूर तक सुनी गई थी। बता दें दो दिन पहले यानी 13 फरवरी को भी महाकुंभ मेला क्षेत्र के दो अलग-अलग जोन में आग लगी थी, जिस पर काबू पा लिया गया था। इससे पहले 9 फरवरी को सेक्टर 9 के कल्पवासी टेंट में सिलेंडर लीक होने से भी आग लग चुकी है।
साभार सहित
- आगरा में भव्य रूप से मनाई गई अशोक सिंघल की जन्मशती: दिनेश चंद और साध्वी ऋतंभरा ने किया स्मरण, हिंदू समाज को एकजुट रहने का संदेश - October 4, 2026
- केरलम सरकार ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिया 20 साल पुराने मामले में विजलेंस जांच का आदेश, इंजीनियर ने किया था सुसाइड - October 4, 2026
- आगरा के फतेहपुर सीकरी में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा: आंखों की कमजोरी बनी महिला की जान की दुश्मन, पहचान लिए जाने के डर से आरोपी ने घोंटा गला, चोरी के लिए घर में घुसा था कातिल - October 4, 2026