नोएडा। यूपी में नोएडा विकास प्राधिकरण के तत्कालीन ओएसडी रवींद्र सिंह यादव के ठिकानों पर विजिलेंस ने शनिवार को छापेमारी की है। टीम उनके नोएडा स्थित आवास और इटावा के स्कूल पहुंची। यहां काफी देर तक छानबीन की। रवींद्र यादव वर्तमान में निलंबित चल रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में नोएडा विकास प्राधिकरण के विशेष कार्य अधिकारी रहे रवींद्र सिंह यादव के नोएडा और इटावा स्थित ठिकानों पर विजिलेंस ने 18 घंटे तक रेड डाली। रेड में रवींद्र यादव के घर से 60 लाख के गहने और 2.5 कैश बरामद हुए। विजिलेंस टीम शनिवार को उनके नोएडा स्थित आवास और इटावा के स्कूल पहुंची थी। रवींद्र यादव वर्तमान में निलंबित चल रहे हैं। उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में यह कार्रवाई हुई है। रवींद्र यादव के खिलाफ जांच के बाद आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया था। जांच रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी, जिसके बाद रवींद्र सिंह यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत यूपी विजिलेंस डिपार्टमेंट ने एफआईआर दर्ज की थी।
कोर्ट से सर्च वारंट लेने के बाद यूपी विजिलेंस डिपार्टमेंट के मेरठ सेक्टर की टीमों ने 14 दिसंबर को रवींद्र यादव के नोएडा स्थित आवास और इटावा स्थित स्कूल पर छापेमारी की। सर्च के दौरान नोएडा सेक्टर-47, स्थित उनके तीन मंजिला आवासीय परिसर से 60 लाख से अधिक के जेवर और 2.5 लाख कैश बरामद हुए। रवींद्र यादव के नोएडा वाले घर की वर्तमान कीमत करीब 16 करोड़ रुपये है। घरे में लगे सामानों व इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की अनुमानित कीमत 37 लाख रुपये है।
रवींद्र यादव के घर से विजिलेंस टीम को पासपोर्ट मिले हैं। विजिलेंस की टीम उनके परिजनों द्वारा की गईं विदेश यात्राओं की जानकारी जुटा रही है. उनके पास दो चार पहिया वाहनों (इनोवा और क्विड) के संबंध में भी जानकारी एकत्रित की जा रही है। इसके अतिरिक्त विभिन्न बैंको में 06 अकाउंट, पॉलिसियों व इन्वेस्टमेंट से संबंधित दस्तावेज प्राप्त हुए हैं, जिसके बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
आरोपी रवींद्र यादव ने लगभग एक दर्जन जमीनें खरीदी थीं, जिनका दस्तावेज विजिलेंस टीम के हाथ लगा है। इसकी विस्तृत जांच की जा रही है। आरोपी के नोएडा आवास से ही एरिस्टोटल वर्ल्ड स्कूल, मलाजनी, तहसील जसवंतनगर, इटावा के पंजीकरण से संबंधित दस्तावेज प्राप्त हुए हैं. स्कूल की भूमि व इमारत की वर्तमान अनुमानित मूल्य 15 करोड़ रुपये है। स्कूल सोसाइटी के अध्यक्ष रवींद्र यादव के पुत्र निखिल यादव हैं। स्कूल में सेंट्रलाइज्ड एयर कंडीशनिंग सिस्टम लगा है। स्कूल में लगे सभी उपकरणों एवं फर्नीचर की अनुमानित कीमत 2 करोड़ रुपये है। स्कूल की 10 बसें चलती हैं।
साभार सहित
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- 3,400 करोड़ के मालिक बीजेपी विधायक बने ‘भिखारी’: सड़क पर उतरकर मांगी भीख, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान - September 15, 2026
- आगरा में श्री हरि सत्संग समिति की नित्य प्रभात फेरी के 15 साल पूरे: भव्य संकीर्तन यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, विधायक ने की पुष्पवर्षा - September 15, 2026
- सपा की तुष्टिकरण और जातिगत राजनीति अब जनता के बीच नहीं चलने वाली: भाजपा नेता रोहित कत्याल - September 15, 2026