उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में गंगा नदी पर 83 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे पुल के तीन बीम गिर गए। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दो पिलर्स में दरारे भी आयी हैं। बुलंदशहर जिले के नरसेना के गांव गजरौला से अमरोहा जनपद के गांव वीरामपुर गंगा नदी पर 1062 मीटर लंबा पुल बनाया जा रहा है। ये पुल बुलंदशहर को अमरोहा जिले से जोड़ने के लिए गंगा नदी के ऊपर बनाया जा रहा है।
एक और बड़ी खबर,
डबल इंजन सरकार का भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार!UP : बुलंदशहर में गंगा नदी पर 83 करोड़ रुपए से बन रहे पुल के 3 बीम कल रात गिर गए। ये पुल बुलंदशहर को अमरोहा जिले से जोड़ने के लिए गंगा नदी के ऊपर बनाया जा रहा है। pic.twitter.com/WPzJJZhl0I
— Manraj Meena (@ManrajM7) March 30, 2024
शुक्रवार को पुल के दो पिलर्स में दरारें आ गई और तीन बीम बनने से पहले ही धाराशाही हो गए। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सेतु निगम के गाजियाबाद की देखरेख में 83 करोड़ रुपए की लागत से पुल निर्माण का काम होगा।
वहीं बुलंदशहर डीएम ने मामले में कहा कि रात में मौसम खराब था कल ही बीम बनाए गए।मामले को लेकर तीन सदस्यों की जांच टीम बनाई गई। पुल निर्माण में गुणवत्ता में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले की जांच कराकर रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
-एजेंसी
- लखनऊ में मोबाइल किश्त न चुकाने पर रिकवरी एजेंटों ने मजदूर को चार दिन तक बंधक बनाकर निकाला खून, गोमती में फेंकने की धमकी - September 15, 2026
- आगरा में NEET पास छात्र निकला ट्रेनों का शातिर चोर: गर्लफ्रेंड के कैंसर के इलाज और ऐशो-आराम के लिए खड़ा किया चोरी का नेटवर्क, 25 लाख के जेवर बरामद - September 15, 2026
- आगरा के प्राचीन श्री सिद्धिविनायक मंदिर में 66वें गणेश महोत्सव के तहत हुआ विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों भक्तों ने पाई प्रसादी - September 15, 2026