Live Story Time
Agra/Jalesar, Uttar Pradesh, India, Bharat. भारतीय जनता पार्टी आगरा लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने जलेसर विधानसभा के निधोली कलां मंडल के ग्राम बावसा सहित एत्मादपुर विधानसभा के भी कई गांव में तूफानी जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल का ग्रामीण क्षेत्र में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।
गांव में नुक्कड़ सभा के दौरान भाजपा प्रत्याशी ने कहा बिना भेदभाव और भ्रष्टाचार के पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो जनकल्याणकारी योजनाएं चली हैं उन योजनाओं से समाज का हर वर्ग लाभान्वित हुआ है। विकास योजनाओं और सशक्त राष्ट्र की सोच से देश की जनता मोदी की गारंटी को मान रही है। आज देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है ऐसे में आगामी वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को और सुदृढ़ करते हुए विकसित भारत का संकल्प लिया है। प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प में समाज के हर वर्ग की जन सहभागिता बेहद जरूरी है।
प्रोफेसर बघेल ने कहा विपक्ष के लोग सिर्फ चुनाव के समय में जनता के बीच में आते हैं। जनता अब जागरुक हो चुकी है। मोदी की गारंटी को विकास की गारंटी मान रही है। केंद्र और प्रदेश में ऐसी सरकार है जिस पर भ्रष्टाचार और भेदभाव का एक भी आरोप नहीं है। आज देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। उन्होंने कहा देश बदल रहा है विकास की रफ्तार तेज हो रही है । गांव में शौचालय से लेकर प्रधानमंत्री आवास, किसान सम्मान निधि, ड्रोन दीदी जैसी कई योजनाएं ग्रामीण परिवेश में बदलाव ला रहीं हैं। जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
त्यागी समाज की चालीसी ने फतेहपुर सीकरी से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर के बारे में लिया बड़ा फैसला
- आगरा में श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव का ऐतिहासिक विस्तार: शमशाबाद तक जाएगी भव्य रामबारात, शिव वाटिका में सजेगा जनक दरबार - September 30, 2026
- राहुल गांधी की तुलना अजमल कसाब से करना पड़ा भारी: रिटायर्ड IAF अधिकारी अनूप वर्मा के खिलाफ कांग्रेस सेवा दल ने दर्ज कराई साइबर शिकायत - September 30, 2026
- सपा के टिकट पर राज्यसभा जाएंगे धनराज नथवानी? जानिए कौन हैं अखिलेश के नए उम्मीदवार - September 30, 2026