व्यापारी की तरफ आँख उठाकर देखने वाले के सीने पर गोली पड़ती है, यही रामराज्य हैः नवीन जैन सांसद राज्यसभा

Election POLITICS

सांसद ने फतेहपुर में भाजपा प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति के लिए व्यापारियों को गोलबंद किया

व्यापारियों से 20 मई को शत-प्रतिशत वोटिंग करने और परिचितों से कराने का वचन लिया

Live Story Time

Fatehpur, Uttar Pradesh, India, Bharat. सांसद नवीन जैन ने फतेहपुर में भाजपा प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति के लिए व्यापारियों को गोलबंद किया। मुख्य अतिथि के रूप में व्यापारी सम्मेलन में भाग लिया। उन्होंने व्यापारियों से हाथ उठाकर समर्थन का वचन लिया। साथ ही कहा कि पहले व्यापारी भाइयों से लूटपाट होती थी, अपहरण हो जाया करता था, बच्चे गोद से छीनकर ले जाते थे। आज किसी की हिम्मत नहीं है कि व्यापारी की तरफ कोई आँख उठाकर देख ले। व्यापारी के साथ कोई लूटपाट करेगा तो उसके सीने पर गोली पड़ती है। वास्तव में, कलयुग में रामराज्य जैसा माहौल है।

रामराज्य का उदाहरण नम्बर-1

सांसद नवीन जैन ने व्यापारी सम्मेलन में कई उदाहरण देते हुए कहा कि रामराज्य आ गया है। उन्होंने एक उदाहरण दिया- मैं आगरा में रात को एक बजे वापस आ रहा था। जेवर से लदी दो महिलाएं स्कूटर पर जा रही थीं। मैंने गाड़ी रुकवाई तो वे घबराई। नमस्कार के बाद मैंने पूछा कि आप कहां से आ रही हैं। वे बोलीं कि शादी से आ रही हैं। मैंने पूछा कि आपको डर नहीं लग रहा तो उन्होंने कहा कि अब काहे का डर यूपी में योगी जी की सरकार है। ऐसा माहौल कभी देखने को नहीं मिला।

रामराज्य का उदाहरण नम्बर-2

मैं प्रधानमंत्री लाभार्थी योजना में संपर्क करने गया। मकान निःशुल्क मिला था। घर  के गेट पर बुर्का पहने महिला खड़ी मिली। मुझे लगा कि गलत जगह आ गया। मैंने पूछा तो महिला ने कहा कि प्रधानमंत्री योजना में मकान मिला है। मैंने अपना परिचय दिया तो वह अपने घर के अंदर ले गई। उसने घर में हमारे नेता नरेंद्र मोदी जी की तस्वीर लगा रखी थी। यही तो है सबका साथ सबका विकास है। हमें ऐसी-ऐसी जगह से वोट मिल रहा जिसके बारे में पता ही नहीं है।

naveen jain bjp
फतेहपुर में व्यापारी सम्मेलन को संबोधित करते सांसद नवीन जैन।

रामराज्य का उदाहरण नम्बर-3

यूक्रेन और रूस का युद्ध हो रहा था। हमारे भारत के छात्र वहां फंसे हुए थे। परिजनों ने मोदी जी से बच्चों को बचाने की गुहार लगाई। भीषण युद्ध था। मोदी जी ने रूस और यूक्रेन के राष्ट्रपति से बात की। उन्होंने कहा कि छात्रों को भारत आने का रास्ता दिया जाए, कोई गोलाबारी न हो। तय हुआ कि भारत के छात्र तिरंगा झंडा लेकर निकलेंगे तो कोई गोलाबारी नहीं होगी। वह दिन गौरवशाली था जब भारत के छात्र तिरंगा हाथ में लेकर भारत माता की जयकार करते हुए निकले। रूस और यूक्रेन की सेना के हथियार नीचे हो गए। पाकिस्तान के छात्र भी भारत का तिरंगा लेकर भारत माता जिंदाबाद का नारा लगाते हुए वहां से सुरक्षित निकले।

यही तो रामराज्य है

सांसद नवीन जैन ने कहा कि यही तो रामराज्य है। इस रामराज्य को लाने के लिए मोदी जी (भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी) और योगी जी (उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) ने कितनी मेहनत की होगी, तब यह स्थिति बनी है।

मोदी जी ने दुनिया में भारत का डंका बजाया

उन्होंने कहा कि मोदी जी ने दुनिया में भारत का डंका बजाया है। मोदी जी विदेश में जाते हैं तो भारत के नागरिकों का हौसला बढ़ाते हैं। मोदी-मोदी की जयकार होती है। भारत का स्वाभिमान जाग उठा है। राष्ट्रहित में मजबूत प्रधानमंत्री देने वाला चुनाव है। आपका कर्तव्य है कि वोट दें।

व्यापारियों के लिए जीएसटी लागू किया

सांसद नवीन जैन ने कहा कि सरकार ने व्यापारियों के लिए जीएसटी लागू किया जिससे सभी विभागों के काम एक ही स्थान पर हो जाते हैं। दो लाख करोड़ रुपये से अधिक जीएसटी संग्रह हुआ है। यह पैसा आपके विकास पर खर्च हो रहा है। हिंदुस्तान में कहीं भी जाएं, सड़क पर एक भी गड्ढा नहीं दिखेगा। खुशहाली का माहौल है। गरीब से गरीब और मध्यम वर्ग के आदमी की जीवन शैली में सुधार आया है। 2014 से 2014 तक एक भी व्यक्ति की भूख से मृत्यु नहीं हुई, ये क्या कम उपलब्धि है।

सांसद नवीन जैन ने यूपी के बरेली में व्यापारियों को समझाया कि भाजपा को वोट क्यों दें

70 वर्ष के व्यक्ति को जीवन भर मुफ्त इलाज की गारंटी

उन्होंने कहा कि हम तो व्यापारी समाज से हैं, जरूरतमंदों को हमेशा मदद करते हैं। आप जो मदद करते थे, आज नरेंद्र मोदी मदद कर रहे हैं। 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन दे रहे हैं। भाजपा के संकल्प पत्र में कहा है कि 70 वर्ष के व्यक्ति को जीवन भर मुफ्त इलाज मिलेगा। मोदी की गारंटी है ये। किसी भी प्रधानमंत्री ने आज तक ऐसा नहीं सोचा।

व्यापारी समाज की बहुत बड़ी जिम्मदारी

सांसद नवीन जैन ने कहा कि व्यापारी समाज की बहुत बड़ी जिम्मदारी है। मतदान प्रतिशत बढ़ाएं। देश का चुनाव है। देश विरोधी ताकतें लगी हुई हैं। साध्वी निरंजन ज्योति पूरे भारत का चेहरा है। साध्वी निरंजन ज्योति से पिछली बार दो लाख से जीती हैं तो अबकी 3 लाख वोट से जिता देना, मेरा आना सार्थक हो जाएगा। रिश्तेदार, पड़ोसी, दुकान पर काम करने वाले परिवार का शत प्रतिशत वोट दिलवाने की जिम्मेदारी लें। उन्होंने हाथ उठवाकर 20 मई को शत प्रतिशत वोट कराने का वचन लिया।

Lok Sabha Election 2024 फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में RSS ने रचा चक्रव्यूह, पढ़िए राजकुमार चाहर की हैट्रिक के लिए कैसे कर रहे काम

Dr. Bhanu Pratap Singh