मऊ से पूर्व विधायक और पूर्वांचल के डॉन मुख्तार अंसारी को शनिवार को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। मुख्तार को गाजीपुर के मोहम्मदाबाद स्थित कालीबाग कब्रिस्तान में दफनाया गया। इस दौरान प्रशासन ने सिर्फ उसके परिवार के लोगों को ही मिट्टी देने की इजाजत दी। दरअसल, मुख्तार की मौत के बाद गाजीपुर और मऊ समेत पूरे यूपी में हाई अलर्ट है।
बांदा मेडिकल कॉलेज में मुख्तार का पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद शुक्रवार को शव बेटे उमर अंसारी को सौंप दिया गया। शुक्रवार शाम 4:43 बजे शव का काफिला बांदा से निकला जो देर रात 1:15 बजे गाजीपुर के मुहम्मदाबाद में मुख्तार के आवास पर पहुंचा। मुख्तार के जनाजे में समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली।
हालांकि बाहरी लोगों को कब्रिस्तान के अंदर नहीं जाने दिया गया। मौके पर डीएम सहित प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद थे और लोगों को कब्रिस्तान के अंदर जाने से रोक दिया गया था।
-एजेंसी
- 3,400 करोड़ के मालिक बीजेपी विधायक बने ‘भिखारी’: सड़क पर उतरकर मांगी भीख, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान - September 15, 2026
- आगरा में श्री हरि सत्संग समिति की नित्य प्रभात फेरी के 15 साल पूरे: भव्य संकीर्तन यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, विधायक ने की पुष्पवर्षा - September 15, 2026
- सपा की तुष्टिकरण और जातिगत राजनीति अब जनता के बीच नहीं चलने वाली: भाजपा नेता रोहित कत्याल - September 15, 2026