सैंया से रहलई तक जनसंपर्क एवं रोड शो, सैंया में सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य जयंती समारोह में कुशवाह समाज ने प्रचंड मतों से जिताने का लिया संकल्प
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. फतेहपुर सीकरी लोकसभा अंतर्गत खेरागढ़ विधानसभा के त्यागी समाज की चालीसी पर प्रत्येक राजनीतिक दल की नजरें रहती हैं। राजनीतिक उलटफेर करने में इक्कीस साबित होने वाले खेरागढ़ क्षेत्र के त्यागी समाज ने गुरुवार को बड़ा ऐलान करके भाजपा को मजबूती प्रदान कर दी।
गांव रहलई में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी की मौजूदगी में समाज के हजारों लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का आह्वान किया। साथ ही फतेहपुर सीकरी से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। पूर्णकांत त्यागी और जिला पंचायत सदस्य शशांक चीनू त्यागी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांसद का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया।

त्रिलोक त्यागी ने कहा कि त्यागी समाज हमेशा सत्य के साथ रहा है। राष्ट्र निर्माण हेतु भाजपा ने सदैव अग्रणी भूमिका का निर्वहन किया है। त्यागी चालीसी से उठी आवाज पूरे लोकसभा क्षेत्र से होकर दिल्ली तक गूंजेगी। सांसद प्रत्याशी राजकुमार चाहर ने कहा कि त्यागी समाज ने अपनी मेहनत से राजनीति से लेकर समाजसेवा के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किए हैं। समाज द्वारा मिले समर्थन को शिरोधार्य रखकर हम सभी विकसित फतेहपुर सीकरी लोकसभा बनाने के लिए पुरजोर कोशिशें करेंगे।
जनसंपर्क में हुआ भव्य स्वागत
सांसद प्रत्याशी राजकुमार चाहर ने खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में सैंया से जनसंपर्क शुरू किया। रजपुरा, महाब, अगरैला, अहीरपुरा मोड़, सरोखीपुरा, रहलई, लीला विलास घंटा आदि स्थानों पर जनसंपर्क किया। भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सांसद ने डोर टू डोर जाकर प्रचंड मतों से जिताने का आशीर्वाद मांगा।

इरादतनगर में रोड शो पर हुई जमकर पुष्पवर्षा
कस्बा इरादतनगर क्षेत्र में सांसद राजकुमार चाहर का रोड शो जैसे ही शुरू हुआ, ज़िला पंचायत सदस्य शशांक त्यागी (चीनू) और ब्लॉक प्रमुख सैंया श्रीकान्त त्यागी के नेतृत्व में सैकड़ों बाइक के काफिले के साथ सांसद का जोशीला स्वागत किया गया। रोड शो पर विभिन्न स्थानों पर जमकर पुष्पवर्षा हुई। महिलाओं, बुजुर्गों ने सांसद को जीत का आशीर्वाद दिया।

सैंया में चंद्रगुप्त मौर्य को किया नमन
देश को अखंड बनाने वाले महान वीर प्रतापी राजा चंद्रगुप्त मौर्य का जयंती समारोह सैंया में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि सांसद प्रत्याशी राजकुमार चाहर ने चंद्रगुप्त मौर्य को नमन करने के उपरांत कहा कि सदियों पहले चंद्रगुप्त मौर्य ने अपनी कूटनीति और जनता के बीच लोकप्रियता के बलबूते देश को एकसूत्र में पिरोया था। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उसी नीति का अनुसरण करते हुए सबका साथ-सबका विकास के सिद्धांत को विकसित किया है। भारत आज विकासशील देश की श्रेणी से विकसित देश बनने की ओर अग्रसर है। फतेहपुर सीकरी में पिछली बार से बड़ी जीत होगी तो दिल्ली में भी हम अपनी मांगों को मजबूती से रखने में सक्षम होंगे। फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पलायन को रोकने के लिए हम उद्योग स्थापना हेतु संकल्पित हैं। युवाओं को कौशल विकास में दक्ष बनाकर प्रतिष्ठित संस्थानों में रोजगार भी दिलाया जायेगा।

कार्यक्रमों में रहे मौजूद
राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री भाजपा रामप्रताप सिंह चौहान, विधायक भगवान सिंह कुशवाहा, एमएलसी जयवीर सिंह, पूर्व विधायक डॉ. राजेन्द्र सिंह, जितेंद्र वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष विपुल त्यागी, ओडी त्यागी, महेश जाटव, हरिओम रावत, पंकज कटारा, आशीष, शिवकुमार प्रमुख, योगेंद्र त्यागी, नरेंद्र बघेल, कप्तान सिंह चाहर, कल्याण त्यागी, श्रीकांत त्यागी, उदयभान त्यागी, नीरज त्यागी, नरेश कसाना, सुरेंद्र त्यागी, केके त्यागी, संदीप त्यागी, सुरेश सिकरवार,, हरिओम रावत, जिलामन्त्री योगेन्द्र त्यागी, सतीश त्यागी आदि मौजूद रहे।

- आजम खान को लेकर अखिलेश यादव का छलका दर्द: बोले– ‘मुसलसल नाइंसाफी का सामना कर रहे हैं वरिष्ठ नेता’ - November 16, 2026
- “जनगणना 2027 तय करेगी यूपी के समग्र विकास की दिशा”, CM योगी ने लोकभवन से किया अभियान का शुभारंभ - November 16, 2026
- अपनी कहानी अपने शब्दों में कहना जरूरी था… सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ का विमोचन; परिवार के बारे में फैले भ्रामक प्रचार पर रखी अपनी बात - November 16, 2026