संभल। संभल की असमोली विधानसभा क्षेत्र के गांव ओबरी में मतदान केंद्र पर लोगों के भागने का वीडियो सामने आया है। आरोप है कि पुलिस मतदान नहीं करने दे रही है। इसे लेकर कांग्रेस और सपा ने एक्स पर पोस्ट किया है। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि संभल लोकसभा में प्रशासन खुलेआम सत्ता के संरक्षण में चुनाव प्रभावित कर रहा है।
आरोप लगाया कि असमोली विधानसभा के ग्राम ओवरी में पुलिस बल मतदाताओं के साथ अभद्रता और मारपीट कर रहा है। इसके अलावा उन्हें वोट डालने से रोका जा रहा है। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क और गठबंधन दल के घटक दलों के नेता और कार्यकर्ताओं ने जब इसका विरोध किया तो प्रशासन ने उसके साथ बल प्रयोग किया।
Where is #ECI??#संभल असमौली क्षेत्र के ओवारी गांव में बूथ संख्या 181, 182, 183, 184 पर पुलिस ने लाठीचार्ज करके पोलिंग स्टेशन से वोटर्स को खदेड़ कर भगा दिया।
संभल में मुसलमान वोटरों की संख्या पौने 9 लाख है#LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/MXelnocNhj
— Mohammad Sabir Raza (@msraza43) May 7, 2024
डिंपल यादव ने साधा बीजेपी पर आरोप, मैनपुरी में मतदान किया जा रहा है प्रभावित
मैनपुरी से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने भाजपा प्रत्याशी और उनके रिश्तेदारों पर मतदान को प्रभावित करने का आरोप लगाया। डिंपल यादव ने कहा कि सत्ता में बैठे लोग असुर प्रवृत्ति के हैं। संविधान को खत्म करने की साजिश हो रही है। राम को मानने वाले सभी का सम्मान करते हैं। भाजपा राम के नाम पर सिर्फ वोट मांगती है।
-एजेंसी
- ’चलो गाँव की ओर’: लायंस क्लब और आगरा डायबिटीज फोरम ने बलदेव में लगाया मेगा हेल्थ कैंप, 500 मरीजों को मिली राहत - February 22, 2026
- Agra News: वीआईपी रोड पर ट्रैफिक नियमों के उड़े परखच्चे, सनरूफ खोलकर स्टंट करते दिखे युवा, एक्शन की तैयारी - February 22, 2026
- सलाम! विदाई के बाद ससुराल नहीं, सीधे ‘इंटरव्यू’ देने पहुंची दुल्हन; दूल्हे की समझदारी ने पेश की महिला सशक्तिकरण की मिसाल - February 22, 2026