नई दिल्ली। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भारत की छवि पर चर्चा करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भविष्य के लिए संदेश दिया है। उप राष्ट्रपति ने कहा कि विदेश में जाकर भारत की छवि को खराब करने वाली बातें नहीं होनी चाहिए। धनखड़ ने भगवान राम का भी उल्लेख किया और कहा कि उनको लेकर कोई कल्पना नहीं है वह वास्तव में मनुष्य थे और उन्होंने जो कार्य किए उनके स्पष्ट साक्ष्य हैं। राम हमारी सभ्यता का हिस्सा हैं। उनके जीवन से हमें सीख लेनी चाहिए।
उप राष्ट्रपति ने ये बातें प्रख्यात समाज सुधारक स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती पर डाक टिकट जारी करते हुए कही हैं। राहुल गांधी ने मार्च में लंदन जाकर वहां पर कई स्थानों पर भारत की छवि को खराब करने वाली बातें कही थीं। इसकी भारत में व्यापक प्रतिक्रिया हुई और संसद की कार्यवाही प्रभावित हुई थी। शुक्रवार को उप राष्ट्रपति ने कहा कि कुछ भारतीय विदेशी संस्थाओं में जाकर भारत की प्रगति को लेकर शर्मनाक बातें कहते हैं। यह बात गलत है। इस तरह की बातों पर रोक लगनी चाहिए।
स्वतंत्रता और विदेशी दासता के प्रतिरोध के स्वामी दयानंद सरस्वती के कथनों का उल्लेख करते हुए उप राष्ट्रपति ने भारत और भारतीय संस्थानों की छवि को नुकसान पहुंचाने वाली बातों पर अप्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने कहा कि हमारे बीच से कोई विदेश में जाकर देश को नुकसान पहुंचाने वाली बातें करता है तो देशवासियों की भावनाएं आहत होती हैं। इस पर रोक लगनी चाहिए।
- योगी सरकार का बड़ा तोहफा: माफियाओं से मुक्त जमीन पर अब बनेंगे वकील, डॉक्टर और पत्रकारों के लिए घर - March 16, 2026
- आगरा भाजपा में ‘अंतर्कलह’: बागी संजय राय को मनोनीत पार्षद बनाने पर भड़के शरद चौहान, संगठन को लिखा पत्र - March 16, 2026
- आगरा में जुटे इलाहाबाद विवि के दिग्गज: डॉ. शेखरेंद्र मोहन मिश्र की अध्यक्षता में संगठन को मजबूत करने पर मंथन - March 16, 2026