संघ लोक सेवा आयोग UPSC ने जूनियर इंजीनियर, पब्लिक प्रोसेक्यूटर और रिसर्च ऑफिसर समेत अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। यह नियुक्तियां अलग-अलग विभागों में की जाएंगी। इन पदों पर आवेदन फॉर्म 27 अप्रैल 2023 तक स्वीकार किए जाएंगे। एप्लीकेशन प्रोसेस कल 08 अप्रैल 2023 से शुरू होगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
इन तिथियों का रखें ध्यान
आवेदन जमा करने की शुरुआत: 08 अप्रैल 2023
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 27 अप्रैल 2023
वैकेंसी डिटेल्स
रिसर्च ऑफिसर (Naturopathy) 01, रिसर्च ऑफिसर योग 01, असिस्टेंट डायरेक्टर 16, असिस्टेंट डायरेक्ट इन सीरियस fraud Investigation ऑफिस 01, पब्लिक प्रोसेक्यूटर 48, जूनियर इंजीनियर 58, जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल 20
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक सूचना को अच्छी तरह पढ़ लें और फिर अप्लाई करें क्योंकि फॉर्म में अगर कोई भी गलत जानकारी पकड़ में आती है तो फिर आवेदन पत्र रिजेक्ट कर दिया जाएगा।
ये देनी होगी फीस
यूपीएससी की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 25 रुपये का शुल्क देना होगा। किसी भी समुदाय के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूबीडी/महिला उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस पुरुष उम्मीदवारों के लिए कोई “शुल्क छूट” नहीं दी गई और उन्हें पूर्ण निर्धारित फीस का भुगतान करना होगा।
इन स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन
यूपीएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले यूपीएससी भर्ती वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं। अब “वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR)” लिंक पर क्लिक करें और एक रजिस्ट्रेशन प्रोफाइल बनाएं। पद के लिए आवेदन करें, विवरण भरें। अब दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें। भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
- केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा, जनसंदेश टाइम्स अखबार के अवॉर्ड आगरा के पदमश्री, शिक्षाविदों को दिया बड़ा काम - September 28, 2025
- NTPC ने शुरू की रिक्त 114 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया - December 14, 2023
- यूपी पुलिस में 62 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की आवेदन प्रक्रिया जनवरी से - December 13, 2023