एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड LIC HFL ने 250 अपरेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एलआईसी एचएफएल की आधिकारिक वेबसाइट lichousing.com पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2023 तक है।
आयुसीमा
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड में अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क
एलआईसी एचएफएल भर्ती के लिए आवेदन शुल्क सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 944 रुपये है, जबकि एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों के लिए 708 रुपये और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए 472 रुपये है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से करना होगा।
शैक्षणिक योग्यता
अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 01 दिसंबर, 2023 तक किसी भी स्ट्रीम में स्नातक पूरा होना जरूरी है।
स्टाइपेंड
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड में अपरेंटिस पदों पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने स्टाइपेंड मिलेगा, जो कि उनके पोस्टिंग शहर के मुताबिक अलग-अलग हो सकता है।
सिटी कैटेगरी 1 15000 रुपये महीने
सिटी कैटेगरी 2 12000 रुपये महीने
सिटी कैटेगरी 1 9000 रुपये महीने
-एजेंसी
- आगरा एमएलसी चुनाव: नामांकन के अंतिम दौर में मंडलायुक्त कार्यालय पर उमड़ी भीड़, तांगे और ई-रिक्शा पर सवार होकर पहुंचे प्रत्याशी - October 5, 2026
- आगरा में सनसनी: ट्रांस यमुना के कांशीराम आवास की झाड़ियों में मिली एक्सपायरी दवाओं की भारी खेप, औषधि विभाग और पुलिस जांच में जुटी - October 5, 2026
- आगरा में पति-पत्नी के विवाद के दौरान छत से गिरकर महिला की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया धक्का देने का आरोप - October 5, 2026