अयोध्या। यूपी के आबकारी मंत्री ने गुरुवार को बड़ा ऐलान किया है। रामनगरी अयोध्या में 84 कोसी परिक्रमा क्षेत्र में शराब की बिक्री पूर्णरूप से प्रतिबंधित रहेगी। पहले से मौजूद सभी दुकानों को हटाकर दूसरी जगह पर शिफ्ट किया जाएगा। बता दें कि आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर क्षेत्र को पहले से ही मदिरा मुक्त किया जा चुका है। अब 84 कोसी परिक्रमा क्षेत्र को मद्य निषेध घोषित किया गया है। इस क्षेत्र की सभी दुकानें हटाई जाएंगी।
आबकारी मंत्री ने साफ किया है कि यह प्रतिबंध पूरे अयोध्या महानगर क्षेत्र पर लागू नहीं है। केवल 84 कोसी परिक्रमा क्षेत्र में लागू होगा। नगर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर चल रही है जिसकी वजह से अयोध्या में प्रदेश के मंत्रियों के साथ ही आला अधिकारियों का जमावड़ा लग रहा है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं। इसके पहले 30 दिसंबर को पीएम मोदी श्रीराम एयरपोर्ट का उद्घाटन करने अयोध्या आएंगे। प्राण प्रतिष्ठा को ऐतिहासिक बनाने के लिए डबल इंजन की सरकार ने पूरी ताकत झोंक दी है।
-एजेंसी
- गाजियाबाद में सनसनीखेज वारदात: जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, ताबड़तोड़ किए चाकू से वार; दोनों गिरफ्तार - October 28, 2026
- “मोदी-योगी को छोड़ा तो माथे पर टीका नहीं बचेगा”,कबीर महोत्सव में बोले योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - October 28, 2026
- यूपी MLC चुनाव में सपा की बढ़त से गदगद अखिलेश यादव बोले- “बनारस में हार से हताश भाजपा ऑल आउट, लखनऊ वाले नहीं उठा रहे दिल्ली का फोन” - October 28, 2026