विश्व रिकॉर्ड होल्डर अनन्या शर्मा की आगरा विश्वविद्यालय के संस्कृति भवन में डिजिटल पेंटिंग प्रदर्शनी
संस्कृति भवन में लगी डिजिटल पेंटिंग का पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित उषा यादव ने किया शुभारंभ
मेयर नवीन जैन ने कहा- अनन्या शर्मा ने किया है पूरी दुनिया में आगरा का नाम रोशन
Dr Bhanu Pratap Singh
Agra, Uttar Pradesh, India. अनन्या शर्मा जितनी सहज और सरल है, उनकी पेंटिग्स भी उतनी ही सरल हैं। सबको समझ में आती हैं। जो देखता है, देखता ही रह जाता है। अनन्या शर्मा की तीन दिन में लाखों रुपये की पेटिंग बिकी हैं, जो विश्व रिकॉर्ड है। अगर आज अनन्या शर्मा ने यह उपलब्धि हासिल की है तो इसका श्रेय उसके पिता प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. डीपी शर्मा (अरमनाथ हॉस्पिटल, ट्रांस यमुना आगरा) और मां सुवर्चा शर्मा को जाता है। उन्होंने बेटी को वह करने दिया, जो वह करना चाहती है। उन्होंने चित्रकारी के हुनर को पहचाना, फिर उसे निखारा और आज उनकी पहचान बेटी से हो रही है। अनन्या शर्मा ने आगरा का नाम पूरे देश में रोशन किया है।
डॉ. डीपी शर्मा एवं सुवर्चा शर्मा ने हमें बताया कि उन्होंने बेटी की प्रतिभा को बचपन में ही पहचान लिया था। वह बचपन में ही चित्रकारी करती थी। एक बार उसने कुत्ता का हूबहू चित्र बना दिया। फिर उसे चित्र प्रदर्शनी में ले गए। इसके बाद हमने पहचान लिया कि वह चित्रकार है। हम चाहते तो चिकित्सक बनने के लिए बाध्य कर सकते थे, क्योंकि हमारा अपना हॉस्पिटल है लेकिन ऐसा करने से बच्ची के सपनों को तार-तार कर देना था। इसलिए हमने तय किया कि हमारी बेटी में जो जन्मजात प्रतिभा है, वही करे और उसने कर दिखाया। हमें अनन्या पर गर्व है। दूसरी ओर अनन्या को अपने माता-पिता पर गर्व है। माता-पिता ने उसकी प्रतिभा को पहचाना और जो चाहती थी, वह करने दिया।
शनिवार को डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय के संस्कृति भवन में अनन्या की ‘अनन्या कृति’ ( डिजिटल पेंटिंग प्रदर्शनी) आयोजित की गई। शुभारंभ पद्मश्री से सम्मानित प्रोफेसर उषा यादव, प्रति कुलपति प्रोफेसर अजय तनेजा, कुलसचिव संजीव कुमार सिंह, डीन एल्युमिनाई प्रो. लवकुश मिश्रा ने किया। प्रदर्शनी में 40 से 50 पेंटिंग लगाई गईं। हर एक पेंटिंग कुछ ना कुछ बयां कर रही थी। पेंटिंग प्रदर्शनी की मेयर नवीन जैन ने भी काफी तारीफ की। कहा कि यह आगरा के लिए गौरव की बात है कि आगरा में पहली बार डिजिटल पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन हुआ है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि अनन्या से युवा कलाकारों को सीख लेनी चाहिए। मेयर ने यह भी कहा कि अनन्या के अंदर जो प्रतिभा है उसे दुनिया के सामने लाने के प्रयास किए जाएंगे।

प्रोफेसर उषा यादव ने कहा कि अनन्या आगरा की शान है। अनन्या के अंदर छिपी प्रतिभा काबिले तारीफ है। भविष्य में वह जरूर आगरा का नाम रोशन करेगी। उषा यादव ने यह भी कहा कि अनन्या ने काफी कम उम्र में अपनी पहचान बना ली है।
प्रति कुलपति प्रोफेसर अजय तनेजा ने कहा कि अनन्या को हाल ही में इंटरनेशनल वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस से नवाजा गया है। अनन्या दाऊ दयाल संस्थान की छात्रा रही हैं। यह विश्वविद्यालय के लिए भी गौरव की बात है। डीन एल्युमिनाई और आयोजक प्रो. लवकुश मिश्रा ने कहा कि आज तक किसी भी चित्रकार की पेंटिंग ने 3 दिन में 26 लाख की आय दर्ज नहीं की है। यह कमाल अनन्या शर्मा की पेंटिंग ने किया है। प्रोफ़ेसर मिश्रा ने यह भी कहा कि जल्दी ही ताज खेमा में अनन्या की एक और पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। कुलसचिव संजीव कुमार सिंह ने कहा कि अनन्या को अभी तक उनके पिता के नाम से जाना जाता था लेकिन अब उनके पिता को अनन्या के पिता के नाम से जाना जाएगा।
अनन्या शर्मा ने बताया कि उन्हें बचपन से ही पेंटिंग बनाने का शौक था। उन्होंने कभी यह नहीं सोचा था कि उनकी पेंटिंग पूरी दुनिया में धूम मचा देगी। अनन्या ने बताया कि उन्होंने 2 पुस्तकें भी लिखी हैं। अनन्या ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता मशहूर चिकित्सक डॉक्टर डीपी शर्मा और मां सुवर्चा शर्मा को दिया है। अनन्या ने बताया कि अभी उन्हें चित्रकारी के क्षेत्र में और आगे तक बढ़ना है।
प्रदर्शनी के दौरान सत्यमेव जयते ट्रस्ट के मुकेश जैन, सीमा प्रताप, प्रोफेसर यूएन शुक्ला, प्रोफेसर अनिल गुप्ता, प्रोफ़ेसर संजय चौधरी, डॉ. भूपेंद्र चिकारा, डॉ. सुनील उपाध्याय, डॉक्टर प्रवीण यादव, डॉ. विक्रम सिंह, अपर्णा, डॉ. अरुण कुमार दीक्षित, अमित कुमार, डॉ. कौशल राना, डॉक्टर केके पचौरी, योगेश मिश्रा, सुखपाल तोमर आदि शामिल रहे।
- भारत में शराब की खपत ने तोड़े सभी रिकॉर्ड; पहली छमाही में बिक्री में 10% का जबरदस्त उछाल, अमेरिका-चीन को पछाड़कर ग्लोबल मार्केट में शीर्ष पर देश - November 10, 2026
- गाजियाबाद के वेव सिटी में दहला देने वाली घटना: नौ महीने के मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मां ने पति पर लगाया गला घोंटकर हत्या का आरोप - November 10, 2026
- न अली के रहे, न बजरंगबली के…कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, सनातन और स्कूलों के मुद्दे पर घेरा - November 10, 2026