लखनऊ: कभी हमारे युवा नौकरी के लिए भटका करते थे। आज वही नौकरी देने के लायक बन रहे हैं। यह हमारे प्रधानमंत्री की विश्व व्यापी छवि का ही परिणाम है कि इजारयल जैसा देश हमारे देश से मजदूर मांग रहा है। उसमें यूपी के युवाओं ने बढ़-चढ़कर उत्साह दिखाया। ये बातें उप्र सरकार की पूर्व मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेत्री स्वाती सिंह ने कहीं।
वे लखनऊ के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, इंदिरानगर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नवमाताओं से वर्चुअली संवाद कार्यक्रम में पहुंची थीं। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने प्रतिभाग किया और प्रधानमंत्री के बातों को सुना।
इस अवसर पर स्वाती सिंह ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। इस बीच कुछ लोगों यह हजम नहीं हो पा रहा है और वे प्रधानमंत्री का विरोध करते-करते राष्ट्र का विरोध करने पर भी उतारू हो जाते हैं। इसका कारण है कि उनको कभी राष्ट्र प्रेम नहीं रहा। वे तो हमेशा गद्दी से प्रेम करते थे। जब जनता उन्हें समझ गयी तो गद्दी से उतार दिया। इसके बावजूद आज भी वे लोग तानाशाह की तरह बात करते हैँ।
स्वाती सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीबों का जीवन स्तर ऊंचा करने और समाज की मुख्य धारा से उन्हें जोड़ने के लिए दिन-रात एक कर रहे हैं। आज हर गरीब तक मेडिकल सुविधाएं पहुंच रही हैं। इससे जीवन प्रत्याशा बढ़ी है। आयुष्मान कार्ड के कारण हर गरीब का भी उच्च स्तरीय इलाज संभव हो सका है। यही नहीं पहले की अपेक्षा दवाएं सस्ती हुई हैं। जो स्टंट पहले चार-चार लाख खर्च करने पर लगते थे। वे आज सत्तर हजार में लग जाते हैं।
इस अवसर पर अमित टंडन, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीता नेगी, भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष श्री वैभव सिंह, नगर मंत्री आशुतोष तिवारी, प्रधानाचार्य गोपाल राम मिश्र, दीपक यादव व रघुनाथ राय आदि लोग उपस्थित थे।
-एजेंसी
- मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: इंफाल पूर्व और कांगपोकपी सीमा पर गोलीबारी में दो लोगों की मौत, मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन - October 19, 2026
- अलीगढ़ की सोनू मलान बनीं नारी सशक्तिकरण की मिसाल; रोडवेज बस चलाकर रोज तय करती हैं 540 किमी का सफर, सोशल मीडिया पर भी हैं लोकप्रिय - October 19, 2026
- आगरा के मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में उमड़ी भीड़: हनुमान-सुग्रीव मिलन, बाली वध और लंका दहन के सजीव मंचन से गूंजा शमशाबाद रोड - October 19, 2026