लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद लखनऊ में ‘विकसित उत्तर प्रदेश @2047’ अभियान के अंतर्गत अभिमुखीकरण कार्यशाला का उद्घाटन एवं ‘समर्थ उत्तर प्रदेश पोर्टल’ की लॉन्चिंग की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें लोगों को ‘विकसित उत्तर प्रदेश @ 2047’ अभियान के साथ जोड़ना है। प्रदेशवासियों के सहयोग से हम ‘विकसित उत्तर प्रदेश @ 2047’ के लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेंगे। इस संकल्प के साथ हम हर ग्राम पंचायत के साथ जुड़ेंगे। अलग-अलग व्यक्तियों के सुझाव लेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा, वर्ष 2014 तक भारत, दुनिया की 11वीं अर्थव्यवस्था बन पाया था। वर्ष 2014 से जो यात्रा भारत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में प्रारंभ की, आज उसका परिणाम है कि भारत दुनिया में चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और अगले 2 वर्ष में तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। साथ ही कहा, आज उत्तर प्रदेश का नेशनल GDP में शेयर बढ़ा है। उत्तर प्रदेश आज देश में नंबर 2 की अर्थव्यवस्था बन चुका है। देश के अंदर सबसे तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था के रूप में आज उत्तर प्रदेश है।
साथ ही आगे कहा, उत्तर प्रदेश तो प्रकृति-परमात्मा की असीम कृपा का प्रदेश है। सब कुछ हमारे पास मौजूद है। उस सब कुछ में केवल हर व्यक्ति के संकल्प को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। लोगों के मन में जो एक हताशा थी, एक निराशा थी…उसको खुशहाली में बदलना है। उत्साह और उमंग के साथ बदलना है।
उन्होंने आगे कहा, जिस उत्तर प्रदेश में ₹13 लाख करोड़ की कुल GSDP थी। वह उत्तर प्रदेश आज इस वित्तीय वर्ष में ₹35 लाख करोड़ की अपनी GSDP के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है।
साभार सहित
- साइको सेक्सुअल डिसऑर्डर का शिकार हुआ युवक: मलाशय में फंसी 1 लीटर की बोतल, जटिल सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने बचाई जान - March 16, 2026
- उदयन शालिनी केयर ने मनाया ‘आत्मनिर्भर नारी’ का उत्सव: प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में गूंजी महिला सशक्तिकरण की गूँज - March 16, 2026
- आगरा में होली मिलन समारोह की धूम: कहीं फूलों की होली तो कहीं कवियों की ओजस्वी फुहार, उमड़ा जनसैलाब - March 16, 2026