Agra, Uttar Pradesh, India. 23 अगस्त से भाजपा का बूथ विजय अभियान प्रारम्भ होने जा रहा है। जिसमें प्रदेश के 23 हजार शक्ति केन्द्रों के एक लाख 55 हजार कार्यकर्ता जनता को जोड़ने का काम करेंगे। 30 अगस्त तक बूथ सत्यापन का काम पूरा करना है। कार्यक्रम अधिक है और दिन कम। 25 दिसम्बर के करीब चुनावी तारीख की घोषण हो जाएगी। यानि 124 दिन शेष हैं। बूथ कमेटियां हमारे हथियार हैं, इन्हें मजबूत बनाएं। 29 सितम्बर को प्रदेश के प्रत्येक मंडल में पन्ना प्रमुख सम्मेलन का आयोजन होगा।
अभी से कमर कस लें
2022 विधानसभा चुनाव के लिए आज भाजपा की दक्षिण विधानसभा बैठक का आयोजन नार्थ ईदगाह स्थित होटल मार्क रॉयल में किया गया। मुख्य वक्ता एमएलसी मानवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि पिछले चुनाव में भी बहुत गठजोड़ हुए, लेकिन मोदी जी की संगठनात्मक रणनीति ने विजय दिलाई। उन्होंने संगठन की ताकत को निचले स्तर (बूथ कमेटी) पर मजबूत बनाने को कहा। गली मोहल्लों में भी हमारे कार्यकर्ता होने चाहिए। जीत के लिए वैचारिक संगठन जरूरी है। कहा कि शांति काल में बहाया गया पसीना युद्ध काल में सुख प्रदान करता है। इसलिए अभी से कमर कस लें।
पांचों मंडल अध्यक्षों से लिया पूरा ब्योरा
दक्षिण विधानसबा सीट के पांचों मंडल अध्यक्षों से शक्ति, केन्द्र व बूथ के सभी पदाधिकारियों (महामंत्री, संयोजक, प्रभारी) का एक-एक कर लेखा जोखा लिया। विसंगतियों को दूर करने के साथ बूथ को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। जिस मंडल में लोगों की उपस्थिति कम थी, कमियां ठीक करने को कहा।
ये टिप्स दिए
बूथ कमेटी सर्वव्यापी है।
बूथ कमेटी में स्मार्ट फोन व मोटरसाइकिल वाले कार्यकर्ता भी हों।
पन्ना प्रमुख उसे ही बनाएं, जिसका नाम उस पन्ने में शामिल हो।
बेवजह बूथ अध्यक्ष में परिवर्तन न करें।
बूथ की टीम में हर वर्ग, जाति और गली मोहल्ले के लोग शामिल हों।
बूथ की टीम बनाते समय परिवारवाद व जातिवाद न निभाएं।
उल्लेखनीय उपस्थिति
कार्यक्रम का शुभारम्भ वंदेमातरम व समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ वंदेमातरम व समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य रूप से केन्द्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल, विधायक योगेन्द्र उपाध्याय, एसएसीएसटी आयोग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामबाबू हरित, महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित, उपाध्यक्ष महानगर हेमन्त भोजवानी, दक्षिण विधानसभा प्रभारी अवनीश गुप्ता, दक्षिण विधानसभा के पांच मंडलों के अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, प्रदीप उप्रैती, ज्ञानेन्द्र कुलश्रेष्ठ, धीरज जैन, श्यामबाबू शर्मा, राजवीर धाकड़, सुनील करमचंदानी आदि उपस्थित थे।
- आजम खान को लेकर अखिलेश यादव का छलका दर्द: बोले– ‘मुसलसल नाइंसाफी का सामना कर रहे हैं वरिष्ठ नेता’ - November 16, 2026
- “जनगणना 2027 तय करेगी यूपी के समग्र विकास की दिशा”, CM योगी ने लोकभवन से किया अभियान का शुभारंभ - November 16, 2026
- अपनी कहानी अपने शब्दों में कहना जरूरी था… सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ का विमोचन; परिवार के बारे में फैले भ्रामक प्रचार पर रखी अपनी बात - November 16, 2026