अमेरिकी विदेश मंत्रालय के सहायक प्रेस सचिव वेदांत पटेल ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में बदलाव का समर्थन करते हैं.
जनवरी में एलन मस्क ने यह मुद्दा उठाते हुए भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में स्थायी सदस्य बनाने की मांग का समर्थन किया था. इसी मांग पर वेदांत पटेल ने प्रतिक्रिया दी है.
वेदांत पटेल ने कहा, ”राष्ट्रपति ने इस बारे में बात की है. हम संयुक्त राष्ट्र और सुरक्षा परिषद में सुधार का समर्थन करते हैं. अभी मेरे पास इस बारे में ज्यादा कुछ कहने को नहीं है. लेकिन हम सुधार की ज़रूरत को समझते हैं.”
मस्क का कहना था कि सबसे ज्यादा आबादी वाला देश होने के बावजूद भारत का यूएनएससी का सदस्य नहीं होना बेतुकी बात है.
मस्क ने भारत के अलावा अफ्रीका के लिए भी यूएनएससी में स्थायी सीट की मांग की थी.
कुछ दिन पहले एलन मस्क ने ट्वीट कर कहा था कि वो पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए उत्सुक हैं. हालांकि ये मुलाकात कब होगी, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्थ नहीं है.
-एजेंसी
- राष्ट्रीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय रणनीतिकार नियुक्त हुए डॉ. अतुल मलिकराम; समाज के सशक्तिकरण का लिया संकल्प - March 27, 2026
- बालिका शिक्षा की ‘क्रांति’ के 18 साल: लखनऊ में गूँजी ‘एजुकेट गर्ल्स’ की सफलता की कहानी; डिप्टी CM ने सराहा जमीनी संघर्ष - March 27, 2026
- अयोध्या की विरासत पर आधुनिक तकनीक का निखार: नागेश्वर नाथ से भरत कुंड तक, रोशनी में नहाए सिद्ध पीठ - March 27, 2026