यूक्रेन के प्रधानमंत्री डेनिस शमिहाल ने दावा किया है कि अगर यूक्रेन रूस से हार जाता है तो दुनिया को तीसरे विश्वयुद्ध का सामना करना होगा.
डेनिस ने अमेरिकी कांग्रेस से विदेशी राहत बिल पास करने की मांग की है. यूक्रेन को राहत पैकेज दिए जाने पर अमेरिकी संसद में शनिवार को वोटिंग होनी है.
डेनिस ने कहा, ”हमें इस पैसे की कल ज़रूरत थी. हमें इस पैसे की आज ज़रूरत नहीं है या हमें इस पैसे की आने वाले कल में ज़रूरत नहीं है.”
उन्होंने आगे कहा, ”अगर हमें नहीं बचाया गया तो यूक्रेन हार जाएगा. इससे अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा की पूरी व्यवस्था ढह जाएगी. दुनिया को सुरक्षा के लिए नई व्यवस्था की ज़रूरत होगी.”
”फिर नए तनाव पैदा हो सकते हैं. ऐसे कई युद्ध देखने को मिल सकते हैं. यह मामला तीसरे विश्वयुद्ध की ओर आगे बढ़ सकता है.”
हालांकि यह पहला मौक़ा नहीं है जब यूक्रेन की ओर से हारने की स्थिति में ऐसी चेतावनी दी गई है.
पिछले साल यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने दावा किया था कि रूस तीसरा विश्वयुद्ध छेड़ने के लिए पोलैंड पर हमला कर सकता है लेकिन रूस की ओर से इस तरह के दावों को खारिज किया गया है.
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पिछले महीने रूस के पूर्वी यूरोप पर हमला करने के दावे को ‘पूरी तरह से बकवास’ बताया था.
-एजेंसी
- यूपी में बाढ़ और जलभराव पर गरमाई सियासत: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- “जब पानी में डूब गया है दीप तो दीया क्या जलाए कोई” - September 18, 2026
- यूपी चुनाव 2027 से पहले बीजेपी का संगठनात्मक फेरबदल: प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रकोष्ठ और सोशल मीडिया टीम के 13 नए पदाधिकारियों के नामों का किया ऐलान - September 18, 2026
- आगरा में महागणपति का अलौकिक शृंगार: गुलाबी वस्त्रों और स्वर्ण आभूषणों में सजे भगवान श्री वरद वल्लभा, लाल पुष्पों से सजा भव्य फूल बंगला बना आकर्षण का केंद्र - September 18, 2026