उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीबीपीबी) ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। यूपी पुलिस कांस्टेबल सीधी भर्ती 2023 अधिसूचना पिछले साल दिसंबर में जारी की गई थी। अब बोर्ड ने भर्ती परीक्षा की तिथियां भी सार्वजनिक कर दी हैं। परीक्षा फरवरी महीने में आयोजित की जाएगी।
इस दिन होगी परीक्षा
राज्य पुलिस में पुलिस कांस्टेबलों की सीधी भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 17 और 18 फरवरी को किया जाएगा। भर्ती बोर्ड ने बताया कि लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।
बोर्ड ने उम्मीदवारों से कहा कि वे वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड करना सुनिश्चित करें और निर्देशों का पालन करते हुए दी गई तारीख और समय पर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित रहें।
परीक्षा पैटर्न
यूपीपीबीपीबी एक लिखित परीक्षा आयोजित करेगा जिसमें कुल 300 अंकों के 150 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी। प्रश्न पत्र में चार खंड होंगे- सामान्य ज्ञान; सामान्य हिन्दी; मात्रात्मक और मानसिक क्षमता; मानसिक योग्यता, बुद्धिमता और तार्किक क्षमता। अंकन योजना के अनुसार उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए दो अंक दिए जाएंगे।
To read Dr Bhanu Pratap Singh books please Click this link on WhatsApp
- मुख्यमंत्री जी गुंडों को पनाह दे रहे हैं… कैबिनेट मंत्री राजभर के “सबसे बड़ा गुंडा” वाले बयान पर सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज का तीखा प्रहार - November 3, 2026
- अग्निवीरों के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण और बिना लिखित परीक्षा नियुक्ति का ऐलान: यूपी की राजनीति में गेम चेंजर बन सकता है सीएम योगी का यह फैसला - November 3, 2026
- ‘युग बदलना है तो पहले स्वयं को बदलें’ — गायत्री परिवार के शताब्दी समारोह में जे.पी. नड्डा - November 3, 2026