Agra, Uttar Pradesh, India. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आयाम स्टूडेंट्स फॉर सेवा (SFS) आगरा महानगर द्वारा आगरा कॉलेज परिसर के बाहर ज्ञान की दीवार नामक एक सकारात्मक गतिविधि का आयोजन किया गया। इसमें कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी उपयोग में न आने वाली पुस्तकें जरूरतमंदों को उपलब्ध कराई गईं।
विद्यार्थी परिषद की महानगर विस्तारक प्रियंका तिवारी ने कहा कि वर्तमान में हमें स्वामी विवेकानंद जी के उन आदर्शों को अपने जीवन में उतारने की आवश्यकता है, जिसमें उन्होंने कहा था की दरिद्र मनुष्य ही मेरा ईश्वर है और उसकी सेवा करना ही मेरा कर्तव्य है। आधुनिकता वाद और मानवतावाद के पथ पर चला जाए। परिषद हमेशा से ही छात्रहित और सामाजहित में काम करती है।

महानगर SFS संयोजक मयंक अग्निहोत्री ने कहा कि विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही समाज हित में भी अग्रणी रहता है। इसी श्रंखला में की गतिविधि स्टूडेंट्स फॉर सेवा (SFS) के माध्यम से आर्थिक तौर से कमजोर छात्रों की शिक्षा में रुकावट ना आए, इसलिए “ज्ञान की दीवार” के माध्यम से छात्रों को निःशुल्क पुस्तक वितरित की जा रही है। उद्देश्य है छात्रों की शिक्षा सुचारु रूप से चलती रहे।
कार्यक्रम में प्रांत कार्यालय मंत्री रमन शर्मा, प्रांत एसएफएस संयोजक कुणाल दिवाकर, तान्या सिंह, प्रशांत यादव, कर्मवीर बघेल, आकाश शर्मा, सुमित शर्मा, कुलदीप, दीया, अमित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- संजय सिंह का खड़गे के ‘B टीम’ वाले बयान पर करारा पलटवार: बोले— देश भर में बीजेपी की सरकारें बनवाने का अपराध स्वयं कांग्रेस ने किया - November 5, 2026
- त्योहारों पर यूपी पुलिस की छुट्टियां निरस्त: डीजीपी राजीव कृष्ण का सख्त आदेश, 5 से 17 नवंबर तक अलर्ट मोड पर रहेगा पुलिस बल - November 5, 2026
- प्यार, धोखा और आर्थिक शोषण की दर्दनाक दास्तान: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म? आगरा से ट्रांसफर जीरो एफआईआर पर 40 दिन बाद भी उत्तराखंड पुलिस मौन - November 5, 2026