उत्तर प्रदेश में संभल जिले में तैनात यूपी पुलिस के सिपाही रजत गिरि ने मंगलवार को फंदे से लटक आत्महत्या कर ली। वह बिजनौर जिले के थाना चांदपुर अंतर्गत गांव सैदपुर के रहने वाले थे। संभल एसडीएम न्यायालय सुरक्षा की ड्यूटी कर रहे थे।
रजत गिरि (25 ) ने मंगलवार की सुबह घर के मोबाइल नंबर पर आत्महत्या करने का मैसेज किया था। परिजनों ने दोपहर के समय मैसेज देखा तो संभल आ पहुंचे। कोतवाली पहुंचकर जानकारी दी। शाम को चार बजे करीब पुलिस रजत के कमरे पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था।
संभल पुलिस ने तोड़कर दरवाजा देखा तो रजत रस्सी के सहारे पंखे से लटके हुए थे। उनकी मौत हो गई थी। दादा ने बताया कि उनके पोते की पुलिस में वर्ष 2018 में भर्ती हुई थी। वर्ष 2021 में अमरोहा निवासी युवती से शादी की थी। पत्नी भी पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर बागपत जिले में तैनात है।
कुछ दिनों से पति पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। इसी से आहत होकर उसने अपनी जान दे दी। सिपाही की मौत की सूचना संभल पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत भी पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय मिलने का भरोसा दिलाया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
जानकारी मिलने पर यहां आए परिवार के लोगों ने बताया रजत कुमार का पत्नी से विवाद चल रहा था। दोपहर करीब तीन बजे सिपाही ने बड़े भाई शुभम को व्हाट्सएप मैसेज भी किया था, जिसमें उसने खुदकुशी करने की बात कही थी।
थाना सम्भल क्षेत्रान्तर्गत न्यायालय सुरक्षा में तैनात एक आरक्षी द्वारा अपने निजी आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने के सम्बन्ध में #SPSambhal श्री कुलदीप सिंह गुनावत की बाइट ।#UPPolice pic.twitter.com/MI6AlLX94K
— SAMBHAL POLICE (@sambhalpolice) August 15, 2023
- लखनऊ में मोबाइल किश्त न चुकाने पर रिकवरी एजेंटों ने मजदूर को चार दिन तक बंधक बनाकर निकाला खून, गोमती में फेंकने की धमकी - September 15, 2026
- आगरा में NEET पास छात्र निकला ट्रेनों का शातिर चोर: गर्लफ्रेंड के कैंसर के इलाज और ऐशो-आराम के लिए खड़ा किया चोरी का नेटवर्क, 25 लाख के जेवर बरामद - September 15, 2026
- आगरा के प्राचीन श्री सिद्धिविनायक मंदिर में 66वें गणेश महोत्सव के तहत हुआ विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों भक्तों ने पाई प्रसादी - September 15, 2026