Live Story Time
Mathura, Uttar Pradesh, India.उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में मंगलवार को थाना हाईवे क्षेत्र के रामपुर मुडेसी गांव में बने हनुमान मंदिर में बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
रामपुर मुडेसी गांव का एक हिस्सा मथुरा जिले के मगोर्रा थाने और दूसरा हाईवे थाना क्षेत्र में आता है। 75 वर्षीय बुजुर्ग हीरालाल और उनकी पत्नी लीलावती का घर मगोर्रा क्षेत्र में है, जबकि खेत हाईवे थाना क्षेत्र में। 15 वर्ष पहले बुजुर्ग ने खेत पर हनुमान मंदिर का निर्माण कराया और तब से उसी में रहने लगे।
सोमवार रात को अज्ञात हमलावरों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी। मंगलवार की सुबह जब उनका बड़ा बेटा मोहन चाय देने खेत पर आया तब उन्होंने शवों को देखा। बुजुर्ग की लाश चारपाई पर, जबकि महिला की लाश 20 कदर दूरी पर पड़ी मिली। माता पिता के शव देखकर बेटा बदहवास हो गया।
जानकारी पर गांव वाले और मथुरा एसपी सिटी एमपी सिंह, स्वाट, एसओजी, थाना पुलिस, फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। वारदात स्थल सीज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। मृत दम्पती के बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
मथुरा पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की, जिसमें ग्रामीणों ने बताया कि बुजुर्ग हीरासिंह और उनकी पत्नी लीलावती बहुत ही व्यवहारिक थे। उनकी किसी से रंजिश नहीं थी। 20 साल पहले खेत पर ही हनुमानजी का मंदिर बनवाया और फिर वहीं रहने लगे। बुजुर्ग दंपती के दो बेटे 45 वर्षीय मोहन और 40 वर्षीय प्रताप सिंह है।
दोनों अपने 12 बीघा खेत की रखवाली करते थे। पुलिस का शक प्रॉपर्टी के विवाद में हत्या को लेकर करीबियों पर ही जा रहा है। साथ ही इलाके के कुछ शराबी व अराजक तत्वों को भी चिन्हित किया गया है। सर्विलांस सेल वारदात स्थल के आसपास लोगों की आवाजाही के संबंध में साक्ष्य खंगालने में जुटी है।एसएसपी शैलेश पांडे ने घटनास्थल निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धितों को घटना के त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया ।
आज दिनांक 15.08.2023 को थाना हाईवे क्षेत्रान्तर्गत बुजुर्ग दम्पत्ति का शव मिलने के सम्बन्ध में #SSP_MTA @ShaileshP_IPS द्वारा घटनास्थल निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धितों को घटना के त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया । pic.twitter.com/SeTVgRP1og
— MATHURA POLICE (@mathurapolice) August 15, 2023
- शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं का बढ़ा रुझान: स्नातक सीट के मुकाबले वोटिंग की रफ्तार में आगे रहे शिक्षक वोटर - October 23, 2026
- संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के कारण न्यूयॉर्क में रहे राज्यसभा सांसद नवीन जैन: पुत्र वैभव जैन ने आगरा में संभाला चुनावी दायित्व - October 23, 2026
- ”विकास सहयोग और वैश्विक साझेदारी से ही संभव है सतत विकास”: संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित बैठकों में सांसद नवीन जैन ने रखा भारत का पक्ष - October 23, 2026