आगरा। थाना फतेहाबाद क्षेत्र के शंकरपुर घाट पुल के पास आज उस समय सनसनी खैल गई जब एक युवक के आत्महत्या के इरादे से विद्युत हाई टेंशन लाइन पर चढ़ गया। यह दृश्य इतना खौफनाक था कि राहगीरों की सांसें थम गईं। बाद और इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान सत्यम पुत्र पूरन सिंह, निवासी नगला प्रेमा के रूप में हुई है। बताया गया कि सत्यम का अपने बहनोई फौरन सिंह के पास आना-जाना था। वह किसी लड़की से शादी करना चाहता है, लेकिन संभवतः परिवार या सामाजिक कारणों से यह रिश्ता संभव नहीं हो पा रहा था। इसी अवसाद में वह हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ गया। जैसे ही युवक के हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ने की खबर पुलिस को मिली, मौके पर पहुंचकर सत्यम को समझा-बुझाकर नीचे उतारा गया।
इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि युवक लाइन के खंभे पर चढ़ा हुआ है और मोबाइल फोन पर किसी से लगातार बात कर रहा है। आशंका जताई जा रही है कि वह संभवतः अपनी शादी को लेकर ही किसी से बात कर रहा था। इस दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई थी। फतेहाबाद पुलिस ने युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया।
- योगी सरकार का बड़ा तोहफा: यूपी में पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन, कारागार और परिवहन विभाग की भर्तियों में मिलेगा 20% आरक्षण - October 9, 2026
- दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम: बॉर्डर पर बीएसएफ तैनात, रात 9 बजे से बॉर्डर सील करने की तैयारी - October 9, 2026
- विराट कोहली को 5 करोड़ देकर बुलाने का दावा करने वाले दिनेश फलाहारी बैकफुट पर, प्रेमानंद महाराज और उनके अनुयायियों से मांगी क्षमा - October 9, 2026