आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र के गुर्जा शिवलाल गांव में करीब 18 महीने पहले हुई एक रहस्यमयी हत्या का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि मृतक युवक ने आरोपी की बेटी का नहाते वक्त वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था। इस घिनौनी करतूत से परेशान होकर युवती के पिता ने युवक की हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए शव को पेट्रोल डालकर जला दिया।
जानकारी के मुताबिक, युवक 17 जनवरी 2024 से लापता था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। काफी तलाश के बाद पुलिस को एक नीले ड्रम में जला हुआ शव मिला, लेकिन पहचान न हो पाने से मामला अधर में था। जांच जारी रही और आखिरकार 18 महीने बाद युवक की पहचान और पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठ गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि फरवरी 2024 में उसने युवक को घर बुलाया और मफलर व तार से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को ड्रम में डालकर पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। आरोपी का मकसद था कि कोई सबूत न बचे और मामला दबा दिया जाए।
पुलिस ने खुलासा किया कि हत्यारा हवलदार पद पर तैनात है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है और यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या युवक ने वीडियो कहीं और भी शेयर किया था। इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी घटनाएं समाज के लिए कलंक हैं और दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।
- सीबीएसई ने जारी की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट; 16 फरवरी से शुरू होंगी दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं - November 6, 2026
- उत्तराखंड राज्योत्सव में गरजे अमित शाह; कहा— “राहुल गांधी ‘वोट बचाओ’ नहीं, बल्कि ‘घुसपैठिया बचाओ’ यात्रा निकाल रहे हैं” - November 6, 2026
- सीतापुर में धनतेरस पर दर्दनाक सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 महिलाओं की मौत, 11 घायल - November 6, 2026