Agra, Uttar Pradesh, India. भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और अधिकारियों ने शहीद स्मारक, संजय प्लेस पर चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी रानी सरोज कुमारी गौरीहार, विजय शंकर चतुर्वेदी के पौत्र अनिकेत चतुर्वेदी एवं अमर शहीद स्व. देवेन्द्र सिंह की पत्नी पिंकी को सम्मानित किया गया। उपस्थित सभी लोगों द्वारा वन्देमातरम गीत का गायन किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश को एमएसएमई राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने कहा कि चौरी-चौरा घटना भी भारतीय संस्कृति और भारतीय परम्पराओं को कायम रखने के लिए एक लड़ाई थी। उन्होंने कहा कि अन्याय के विरुद्ध जो लड़ना जानता है, अन्याय के विरुद्ध जो लड़ने का जज्बा रखता है, नियमों का पालन करते हुए देश के शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने में अपनी कर्तव्य परायणता का परिचय देता है, वह भी निश्चित रूप से स्वतंत्रता संग्राम का वर्तमान सेनानी है।

उन्होंने कहा कि आगरा जनपद जहाँ शहीदों की यादें बेहद ताजा है, यदि हम आज फव्वारे की बात कहें तो कभी फव्वारे पर केवल देश की परम्पराओं के लिए, देश की सभ्यता और सहिष्णुता को कायम रखने के लिए, देश की रीतियों एवं रिवाजों को लगातार आगे बढ़ाने के लिए गोकुला जाट ने अपनी आहुति एक दिन नहीं, लगातार 36 दिन दी। उन्होंने कहा कि सींगना गाँव कीठम गाँव, कठवारी गाँव, सहता गाँव, आगरा की एक-एक गली, एक-एक मोहल्ला, शहर हो और चाहे देहात हो, कोई गली, कोई शहर और कोई गाँव ऐसा नहीं था, जहाँ पर स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई लड़ने के लिए किसी ने कोई कमी छोड़ी हो।
राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन द्वारा यह समारोह आगामी एक वर्ष तक किसी न किसी रूप में मनाया जायेगा। हमारा जलसा और हमारा उत्सव केवल इतना है कि हम नियमों का पालन करें, कर्तव्य परायणता के लिए जियें, केवल अपने लिए नहीं, देश के लिए जियें, प्रकृति के लियें एवं सृष्टि के लियें जियें। जो भी सृष्टि के लिए फलदायक हो सकता है, लाभदायक हो सकता है, अपने कर्तव्य परायणता में कहीं भी कोई कमी न छोड़ें। यह आज के कार्यक्रम की सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि ईश्वर हमें सामर्थ्य दे कि जिन आकांक्षाओं को लेकर देश के शहीदों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी, हम उन आकांक्षाओं को पूरा करने और लगातार आगे बढ़ाने में अपना अहम योगदान दें।
कार्यक्रम में महापौर नवीन जैन, विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किये। विधायक रानी पक्षालिका सिंह, जिलाधिकारी प्रभु एन0 सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने समारोह का शुभारंभ किया।

- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026
- I Tested Every Wild Robin Casino Bonus Category Here Is What UK Players Ought To Know - October 14, 2026
- Music-Inspired Slots at Smash Casino - October 12, 2026