आजमगढ़। जब आप किसी सरकारी नौकरी का पेपर देते हैं और बाद में पेपर लीक हो जाता है तो क्या मन करता है? यही करता है न कि जिसने पेपर लीक किया उसका गूदा निकाल कर जमीन में गाड़ दें। वैसे ऐसा तो हम कर नहीं सकते हैं, लेकिन बाबा साहब ने जो वोट की ताकत दिया है उसको बंदूक की गोली की तरह प्रयोग हम इन पर कर सकते हैं। उक्त बातें बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद ने गुरुवार को लालगंज लोकसभा क्षेत्र के मई खरगपुर में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
बसपा है आम जनता के हित के लिए लड़ने वाली पार्टी
उन्होंने कहा कि बसपा एक मिशन है। आम जनता के हित को लेकर लड़ने वाली पार्टी है। पार्टी मुखिया मायावती की नीतियां सभी जनते हैं। उनके शासन काल को भी लोगों ने देखा है। आज सबसे बुरा हाल युवाओं का है। मां-बाप काफी पैसा खर्च कर हमें पढ़ाते हैं। इसके बाद हमारी जिम्मेदारी होती है कि हम भी कमा कर मां-बाप व परिवार की देखभाल करें। लेकिन आज ऐसा हो नहीं है।
रोजगार मिल नहीं रहा तो सरकारी नौकरी की भर्ती पेपर लीक होने के चलते रद्द हो जा रही है। जिसके चलते युवा बेरोजगार होकर घूमने को मजबूर हैं। ऐसा करने वालों को अब सबक सिखाने का वक्त आ गया है।
वोट की ताकत का कराया एहसास
आकाश आनंद ने कहा कि बाबा साहब ने हमें वोट की ताकत दिया है। जिसका अब हमें सही इस्तेमाल करना है। जिले में बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक व बसपा मुखिया के भतीजे आकाश आनंद की यह पहली चुनावी जनसभा थी। इस चुनावी जनसभा को सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पर तीखी धूप के बाद भी जुटे हुए थे।
लालगंज लोकसभा क्षेत्र के मई खरगपुर में जनसभा आयोजित हुई। पार्टी ने लालगंज सीट से डॉ. इंदू चौधरी को मैदान में उतारा है। 2019 में भी इस सीट पर बसपा का कब्जा था और संगीता आजाद सांसद चुनी गई थीं जो वर्तमान में भाजपा का दामन थाम चुकी हैं। वहीं सपा ने पूर्व सांसद दरोग सरोज तो भाजपा ने पूर्व सांसद नीलम सोनकर को मैदान में उतारा है।
-एजेंसी
- आगरा नगर निगम में ई-टेंडर घोटाले की सुगबुगाहट: 100 से 200 करोड़ रुपये की अनियमितता की आशंका, एसआईटी जांच की मांग - October 13, 2026
- यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 का विस्तृत कार्यक्रम घोषित: 5 फरवरी से शुरू होंगी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाएं - October 12, 2026
- मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा INDIA गठबंधन: राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत 11 नेताओं ने दाखिल की याचिका, मंगलवार को होगी सुनवाई - October 12, 2026