प्रतापगढ़। जीवनभर के सुख-दुख की जिम्मेदारी थामने वाले पति ने हैवानियत और बेशर्मी की सभी हदों को पर करते हुए गांव वालों के सामने पत्नी को नग्न कर तकरीबन 1 किलोमीटर दूर तक दौड़ाया। गांव वालों की मानवता भी इतनी बुरी तरह से दम तोड़ चुकी थी कि उन्होंने कपड़ा डालकर निर्वस्त्र हुई महिला की इज्जत ढकने का काम नहीं किया। इस दौरान लोग तमाशबीन बनकर वीडियो तो बनाते रहे, लेकिन किसी की भी हिम्मत इस हैवानियत के मामले के विरोध की नहीं हुई।
वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए पति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सभ्य समाज में इस तरह के अपराधियों की कोई जगह नहीं है। राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के धरियाबाद के गांव पहाडा में एक महिला को पति द्वारा निर्वस्त्र करके घूमाने का मामला सामने आया है। शुक्रवार को बेशर्मी की सभी हदों को पार करने वाले इस मामले का वीडियो वायरल होते ही पुलिस और प्रशासन में बुरी तरह से हड़कंप मच गया।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के मुताबिक गांव वालों के सामने निर्वस्त्र करके घुमाई गई महिला की शादी तकरीबन डेढ़ साल पहले ही धरियावाद थाना क्षेत्र के गांव पहाड़ा के युवक के साथ हुई थी। शादी के 6 महीने बाद ही महिला पड़ोस के गांव के एक युवक के साथ चली गई थी।
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026