आगरा। एमएम गेट थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ ब्लैकमेलिंग और ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। क्षेत्र के ही चार लोगों ने बालिका को ब्लैकमेल कर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर लाखों रुपये की वसूली की।
पीड़िता के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी 12 वर्षीय बेटी रिया (पहचान छुपाने को बदला नाम) को ब्लैकमेल कर 6.8 लाख रुपये ठगे गए हैं।
पिता ने रिपोर्ट मेंलिखाया है कि बेटी को कार्तिक अग्रवाल पुत्र संदीप अग्रवाल और उसके साथियों, रौनक माहौर, विनीत, अभिषेक ने एक सोची-समझी साजिश के तहत मानसिक उत्पीड़न का शिकार बनाया। इन आरोपियों ने पहले उसकी कुछ निजी तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड किए, फिर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर लड़की को डराया गया।
लगातार धमकियों के चलते लड़की को मजबूर किया गया कि वह आरोपियों को बड़ी रकम अदा करे। इस तरह ब्लैकमेलिंग के जरिए आरोपियों ने परिवार से कुल 6.8 लाख रुपये वसूले।
यह मामला तब खुला जब लड़की ने डर के चलते अपनी आपबीती अपने परिवार को बताई, जिसके बाद पीड़िता के पिता ने तुरंत थाने में शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी कार्तिक अग्रवाल और उसके साथी रौनक, विनीत, अभिषेक सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
मामले की जांच इंस्पेक्टर पंकज कुमार मिश्रा को सौंपी गई है, जो इस मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रहे हैं। थानाध्यक्ष का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
- आगरा विश्वविद्यालय के ‘कोहिनूर’ एसपी सरीन को भावभीनी विदाई, दादाजी महाराज का बार-बार हुआ स्मरण, कुलपति प्रो. आशु रानी की कार्यशैली की भी गूंज - May 10, 2026
- मेहनत का परचम: आगरा के उज्ज्वल सिंह बने भारतीय सेना में लेफ्टीनेंट - May 2, 2026
- आगरा में सेवा बन गई संजीवनी: निशुल्क हड्डी रोग शिविर में मुस्कुराए नन्हे चेहरे, जागी नई आस - May 2, 2026