परिवार दहशत में आए परिवार ने किया पलायन
घटना के डेढ़ माह बाद भी नहीं हो सकी गिरफ्तारी
आगरा: तांत्रिकों द्वारा गैंगरेप कर किशोरी को शादी के लिए राजस्थान में बेचने वाले आरोपियों की धमकी से पीड़िता परेशान है। परिवार डरा हुआ है। अपनी जान माल की सुरक्षा और अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़िता अपनी दादी के साथ सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंची। जहां मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है। अधिकारियों से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कहा कि घटना के डेढ़ माह बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वह खुले में घूम रहे हैं। भय से पीड़िता के परिवार ने गांव से पलायन कर दिया है।
कमिश्नर के हस्तक्षेप पर बढ़ाईं धाराएं
सैया की रहने वाली किशोरी जगदीशपुरा में एक विवाह समारोह में अपनी दादी के साथ भाग लेने आई थी। यहीं उसकी मुलाकात एक लड़की से हुई जो अपनी मां के पास ले गई। मां एक युवक के साथ किशोरी को तांत्रिक के पास ले गई। जहां तांत्रिक ने अपने साथियों के साथ गैंगरेप किया। इसके बाद अछनेरा ले गए। वहां भी तांत्रिक ने किशोरी से दुराचार किया। उसके बाद काटे गए। इसके बाद आरोपी किशोरी को कोटा ले गए जहां केकड़ी राजस्थान निवासी एक व्यक्ति के साथ शादी कर उसे साढ़े चार लाख रुपए में बेच दिया। किसी तरह पीड़िता इनके चंगुल से बच निकालकर आगरा आई थाने पहुंची तो थाने में केवल अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़िता ने अपने पीता और दादी के साथ घटना की पूरी जानकारी कमिश्नर को दी। कमिश्नर के आदेश पर थाना जगदीशपुरा पुलिस ने रेप, अपहरण, षड्यंत्र, बंधक बनाना, मानव तस्करी तथा पाॅक्सो की धाराएं बढ़ाईं हैं।
धमकी से दहशत में परिवार
18 जून से 26 जून तक किशोरी की के साथ लगातार दुष्कर्म हुआ। घटना के एक माह बीत जाने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि आरोपी उस पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। उसे डराया धमकाया जा रहा है। पीड़िता को अपने और परिवार के साथ अनहोनी की आशंका है। पिता पलायन करके अज्ञात स्थान पर मजदूरी कर रहा है तो वहीं पीड़िता अपनी दादी के साथ अज्ञात स्थान पर किराए पर रह रही है। पीड़िता ने अधिकारियों से आरोपियों की गिरफ्तारी और परिवार की सुरक्षा की मांग की।
-up18News
- आगरा में सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कमला नगर पुलिस ने लोहिया नगर में मारा छापा, पांच आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार - September 29, 2026
- Agra News: पैर में फ्रैक्चर होने के कारण सीढ़ियां नहीं चढ़ सकी महिला, एसीपी इमरान अहमद ने जमीन पर बैठकर सुनी फरियाद - September 29, 2026
- आगरा में खूनी संघर्ष: नशे में हंगामा करने से रोकने पर देवर ने महिला के पेट में घोंपा चाकू, तीन मासूमों के सिर से उठा मां का साया - September 29, 2026