अधिकारियों ने रोका, कर्मचारियों ने पास कर दिया खादर में कॉलोनी को, अब चलाया जेसीबी

BUSINESS Crime NATIONAL POLITICS PRESS RELEASE REGIONAL

Mathura (Uttar Pradesh, India) मथुरा अधिकारियों ने खादर में काटी जा रही कॉलोनी को रूकवा दिया था। इसके बाद विभागीय कर्मचारियों के साथ मिल कर कॉलोनाइजर ने कॉलोनी को पास करा लिया। जब काम शुरू हुआ तो इसकी शिकायत की गई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जेसीबी चला कर एक बार फिर निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

यमुना खादर में हुए अवैध निर्माणों की जांच के लिए टीम गठित

यमुना खादर में एनजीटी के नियमों का उल्लंघन कर विकसित की गईं कॉलोनियों और निर्माणों के चिन्हीकरण के लिए एक टीम का गठन किया गया है। टीम एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट देगी। हालांकि यमुना खादर के निर्माणों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई इससे पहले भी कई बार शुरू हुई लेकिन कभी भी अंजाम तक नहीं पहुंच सकी है। इस बार बेहद छोटे स्तर पर यह कार्रवाही शुरू की गई है।

एक सप्ताह में टीम को देने होगी रिपोर्ट

इस का हश्र क्या होगा यह देखना भी दिलचस्प होगा। डिप्टी कलेक्टर एवं सहायक अभिलेख अधिकारी राजीव उपाध्याय ने तीन राजीव उपाध्याय ने तीन लेखपालों की टीम का इस बार गठन किया है जो एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट देगी।

अब्दुल नवीपुर खादर में जेसीबी से उखडवाई बिछाई गयी नींव
डिप्टी कलेक्टर एवं सहायक अभिलेख अधिकारी राजीव उपाध्याय ने शिकायत प्राप्त होने पर क्षेत्रीय सर्वे कानूनगो व लेखपाल के साथ अब्दुल नबीपुर खादर का मंगलवार को भ्रमण किया। ग्राम अब्दुल नबीपुर खादर के गाटा संख्या 169 मि. पर संजय सिंघल आदि द्वारा राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण द्वारा अधिसूचित क्षेत्र की परिधि के अन्दर अवैध आवासीय कॉलोनी काटी जा रही है। इस कॉलोनी में किए जा रहे अवैध निर्माण को पूर्व में जिला मजिस्ट्रेट सर्वज्ञ राम मिश्र के निर्देश पर सहायक अभिलेख अधिकारी राजीव उपाध्याय ने बनाई गई बाउंड्री वालों को तुड़बाकर कर स्पष्ट चेतावनी दी थी कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार एनजीटी की परिधि के अंदर कोई भी निर्माण नहीं होगा तथा न ही आवासीय कॉलोनी काटी जाएगी।

विगत 6 माह के दौरान राजीव उपाध्याय के सहायक अभिलेख अधिकारी के पद से हटने की दशा में संजय सिंघल ने मौके का लाभ उठाकर कुछ सर्वे विभाग के कर्मचारियों से मिलकर अवैध कॉलोनी काटकर पुनः निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया। सहायक अभिलेख अधिकारी राजीव उपाध्याय ने सर्वे कानूनगो अशोक कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज लक्ष्मी नगर विजय चौहान ,सर्वे लेखपाल रामाश्रय मौर्य व आवश्यक पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर अवैध रूप से काटी जा रही कॉलोनी के नींव तक किए गए निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया।

जनता से अपील यमुना नदी की 500 मीटर परिधि के अंदर भूमि का क्रय न करें

राजीव उपाध्याय ने जनता से अपील की है कि वह यमुना नदी की 500 मीटर परिधि के अंदर भूमि का क्रय न करें क्योंकि यह भूमि एनजीटी की परिधि में आती है तथा इस पर कोई निर्माण नहीं किया जा सकता। सहायक अभिलेख अधिकारी ने सर्वे कानूनगो की अध्यक्षता में 3 लेखपालों की टीम एनजीटी परिधि में किए गए अवैध निर्माणों की जांच के लिए गठित की है, जो कि 1 सप्ताह में स्थल निरीक्षण कर विस्तृत आख्या प्रस्तुत करेगी।

Dr. Bhanu Pratap Singh