Mathura, Uttar Pradesh, India.सहायक श्रमायुक्त मथुरा प्रभात कुमार को राज्यपाल के आदेश पर निलम्बित कर दिया गया है। आपको बता दें कि सहायक श्रमायुक्त का एक ऑडियो सोशल मीडfया पर वायरल हो रहा था जिसमें प्रभात कुमार द्वारा ब्राह्मणों के लिये भद्दी-भद्दी गालियों का प्रयोग किया गया था। ऑडियो में सहायक श्रमायुक्त के द्वारा भ्रष्टाचार करने की बात भी की गयी थी। सहायक श्रमायुक्त के निलम्बन पर ब्राह्मण संगठनों ने शासन केइस निर्णय की सराहना की है।
भ्रष्टाचार का भी आरोप
जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया प्रभात कुमार को दोषी पाया। जातिगत दुर्भावना से प्रेरित टिप्पणी व भ्रष्टाचार में संलिप्तता के आधार पर राज्यपाल ने अधिकारी को निलम्बित करने का आदेश दिया। आदेश के अनुपालन में श्रमविभाग के अपर मुख्य सचिव सुरेश चन्द्रा ने सहायक श्रमायुक्त प्रभात कुमार को निलम्बित कर दिया।
ब्राह्मण संगठनों ने किया था प्रदर्शन
सहायक श्रमायुक्त के इस तरह के ऑडियो के वायरल होने पर ब्राह्मण संगठनों में रोष था। ब्रज अधिकार संरक्षण समिति, श्रीमद्भागवत आयोजन समिति व युवा ब्राहमण महासभा मथुरा द्वारा कलेक्ट्रेट मथुरा पर विरोध प्रदर्शन किया गया। सहायक श्रमायुक्त के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए सीओ सिटी मथुरा को प्राथमिकी दर्ज करने के लिये प्रार्थना पत्र दिया गया था। ब्राहमणों की नाराजगी व विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए शासन प्रशासन के द्वारा इस मामले में तत्काल जांच बिठाई गयी। जांच में दोषी पाये जाने पर सहायक श्रमायुक्त मथुरा को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए कानपुर कार्यालय से सम्बद्ध करने के आदेश पारित कर दिये।
दंडात्मक कार्रवाई हो
ब्रज अधिकार संरक्षण समिति के राष्टृीय अध्यक्ष सुधीर शुक्ला ने कहा कि सरकार पर ब्राह्मण संगठनों द्वारा लगातार आरोप लग रहे हैं कि यह सरकार ब्राह्मण विरोधी है, अब उच्च अधिकारी के द्वारा खुलेआम भद्दी-भद्दी गालियां व भ्रष्टाचार की बात करना कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने जैसा है। अब सरकार ने दबाव में आकर कार्रवाई की है। हम इस कार्रवाई का समर्थन करते है। जाँच पूरी होने पर दंडात्मक कार्रवाई की अपेक्षा रखते हैं।
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026