sunil bharala

UP Election 2022 भाजपा की सरकार बनाएंगे ब्राह्मणः सुनील भराला

Election POLITICS REGIONAL

Bareilly, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश के श्रम मंत्री पंडित सुनील भराला भारद्वाज ने बरेली जिला की बिथरी विधानसभा, बरेली कैंट, बरेली सिटी, सहसवान विधानसभा  के मतदाताओं को वर्रचुअली संबोधित किया। उन्होंने कहा- मैं विश्वास के साथ कह सकता हूँ 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के सभी ब्राह्मण एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने जा रहे हैं। अगर कोई राजनीतिक दल गलतफहमी पाले बैठा हो तो वह 10 मार्च को दूर हो जाएगी।

सुनील बराला ने कहा कि उत्तर प्रदेश का ब्राह्मण भारतीय जनता पार्टी के साथ है, चाहे समाजवादी पार्टी हो, चाहे बहुजन समाज पार्टी हो, चाहे कांग्रेस हो, सभी राजनीतिक दलों ने ब्राह्मणों के वोटों से सरकार बना कर ब्राह्मणों को धोखा दिया है। भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी जो ब्राह्मणों का ध्यान रखती है और उनके सम्मान की चिंता करती है, उनकी संस्कृति की चिंता करती है, उनके धर्म की रक्षा करती है।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ को अपनी ताकत मानने वाले 2022 के मिशन से जुड़े हुए लोग सभी भाजपा के योद्धा हैं। भारतीय जनता पार्टी के देव तुल्य कार्यकर्ता उनकी एक बहुत बड़ी भूमिका है। उन्हीं के बूते पर 2014 में आपने एक राष्ट्रवादी सरकार बनाई थी। भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी को देश का प्रधानमंत्री बनाकर आपने देश को आगे बढ़ाने का जो काम किया था। प्रधानमंत्री जन धन योजना के माध्यम से लगभग 40 करोड लोगों के बैंकों में अकाउंट खुल जाएंगे, जो आम जनता का सपना था, जिसे सच किया भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने।

श्री भराला ने बताया कि प्रधानमंत्री ने जितनी भी कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं, वे खासकर गरीबों के लिए हैं। झुग्गी झोपड़ी, मलिन बस्ती, ऐसे श्रमिक परिवारों के लिए जो अनपढ़ हैं, जिनकी एड़ी फटी हुई, जिनके चेहरे की खालें फटी हुई हैं, काले-पीले चेहरे जिनके देखकर दूसरे राजनीतिक दलों के नेताओं को उनसे बदबू आती थी, जो लोग उन्हें राजनीति का हथियार बनाते थे, उनसे कहते थे- हम गरीबी हटाएंगे,गरीबी भगाएँगे, रोटी-कपड़ा और मकान का प्रलोभन देते थे और अपनी सरकार बनाया करते थे। उसके बाद उन्हें भूल जाया करते थे। दूध से मक्खी निकाल कर बाहर फेंक देते हैं। उन्होंने कहा- जब से देश में नरेंद्र मोदी जी की सरकार आई है तब से गरीबों को जिनके सर पर छत नहीं थी उनको मकान बनाने के लिए ढाई लाख रुपया दिया गया। ग्रामीण क्षेत्र की अनेक योजनाएं, शहरी क्षेत्रों की अनेक योजनाएं, मजदूरों के लिए अलग योजनाएं, श्रमिक दबे कुचले थे उनके लिए अलग योजनाएं चलाईं।

brahmana
brahmana

श्री भराला ने कहा: 2017 में जब उत्तर प्रदेश के देव तुल्य मतदाताओं ने भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत की सरकार बनाई थी तो उन्होंने उम्मीद की थी कि अब उत्तर प्रदेश में गुंडाराज समाप्त होगा। योगी आदित्यनाथ जब से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेहैं। तब से अब तक कानून का राज है। उससे पूर्व उत्तर प्रदेश में गुंडाराज, माफियाराज था। बहन बेटियां घर से निकलने में डरती थीं कि कहीं कोई गुंडा तेजाब न डाल दे, किसी की बहन बेटी को सड़क से उठा कर ना ले जाए क्योंकि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी।

सपा सरकार में गाय काटी जाती थी। जिसे हिन्दू अपनी मां मानता है उस गाय माता की सरेआम हत्या की जाती थी। जब से उत्तर प्रदेश में योगी जी की सरकार आई है। अब किसी में हिम्मत नहीं कोई गलत नीयत से गाय माता को हाथ भी लगा कर दिखा दे। उन्होंने कहा कि जबसे कोरोना काल आरंभ हुआ है, तब से लेकर अब तक देश की डबल इंजन की सरकार देश के गरीबों को 1 महीने में दो बार राशन देने का काम कर रही है। हमारे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की ईमानदारी की पूरी दुनिया में प्रशंसा होती है।

उन्होंने कहा: योगी जी की सरकार ने कई गरीब कल्याणकारी योजनाएं चलाई थी, जिसमें श्रमिकों के लिए कल्याणकारी योजनाएं गरीब, मजदूर, श्रमिक, दबे कुचले परिवार के लोग सोच भी नहीं सकते थे कि वे कभी तीर्थ यात्रा करने जा पाएंगे। उनकी भी चिंता योगी सरकार ने की। उनके खाते में  ₹12000 रुपए डालकर उन्हें राम की धरती के दर्शन कराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। काशी विश्वनाथ, माता शाकुंबरी देवी, हरिद्वार गंगा और ऐसे अनेक पर्यटन स्थलों को लेकर के दर्शन कराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि युवा खिलाड़ी जो गरीब परिवार के हैं, उनको चेतन चौहान खेल क्रीड़ा संघ के माध्यम से  1 लाख रुपए की धनराशि देकर मनोबल बढ़ाने का काम किया है।

उन्होंने कहा: मैं आपको बताना चाहता हूं हमारी सरकार मैं यह संभव हो पाया था। जो हमारे श्रमिक परिवारों के लिए अटल बिहारी वाजपेई जी के द्वारा शेष का पैसा हमारे खाते में पढ़ा था लगभग 6000 करोड़ रूपया उसका कोई उपयोग नहीं हुआ था हमने गरीब कन्याओं को लेकर के उसको ₹51000 से लेकर ₹75000 तक उस निर्धन परिवार की बेटी के खाते में कन्यादान के नाम से डाल कर श्रमिकों का कल्याण करने का काम किया।

उन्होंने कहा- मैं आपको मुजफ्फरनगर का दंगा याद दिलाना चाहता हूं। जिसमें सुमित और सचिन नाम की दो भाई अपनी बहन की इज्जत को बचाने के लिए लव जिहादियों से लड़े थे। लव जिहादियों ने उन दोनों भाइयों को चाकुओं से गोद कर मार दिया था। जब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी यह सब कुछ समाजवादी पार्टी के मुखिया के इशारे पर हुआ था। लव जिहादियों को पनाह दिया करते थे। आजम खान सरकार चलाया करते थेष वह सरकार के मालिक हुआ करते थे। क्षेत्रीय दलों के नेता तमाशा देख रहे थे और हम विपक्ष में थे। भारतीय जनता पार्टी सड़क पर खड़े होकर संघर्ष कर रही थी। हमारे नेताओं को जेल भेजा जा रहा था । हमारे घरों पर बुलडोजर चलाने की कोशिश हो रही। हम उन मृत सुमित और सचिन के साथ थे, जिनकी लव जिहादियों ने हत्या कर दी थी। मेरठ के आईजी और डीआईजी ने हमारे घरों में रातों-रात पुलिस लगा दी थी। हमारे कैमरे तोड़ दिए थे। हमारे नेताओं को जेल भेज दिया गया था। अन्याय के खिलाफ हम लड़ रहे थे। फर्क साफ है।

उन्होंने अपील की- मैं उत्तर प्रदेश के सभी अपने ब्राह्मण भाइयों से निवेदन करना चाहता हूं आप सभी लोग 2022 में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी सरकार बनाने के लिए एक बार फिर से मैदान में उतर जाएं। विपक्षी दलों को दिखा दें कि ब्राह्मण हमेशा से भारतीय जनता पार्टी के साथ था, है और आगे भी रहेगा। कार्यक्रम में नवल तिवारी मीडिया प्रभारी ब्रज क्षेत्र, डॉ. अवधेश रावत, संजीव भारद्वाज, हरिओम शर्मा जी, मुकुल शर्मा, जितेंद्र सविता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Dr. Bhanu Pratap Singh