Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा में शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय कार्यालय की स्थापना हेतु संघर्ष समिति फिर सक्रिय हो गई है। समिति के अध्यक्ष एवं संयोजक डॉ. देवी सिंह नरवार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को सम्बोधित एक ज्ञापन आगरा मण्डल, आगरा के मण्डलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश चन्द्र अग्रवाल को उनके कार्यालय में सौंपा। डॉ. देवी सिंह नरवार ने बताया कि आगरा में बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय की स्थापना के लिए पिछले 21 वर्षों से संघर्ष किया जा रहा है।
ज्ञात हो यू०पी० बोर्ड में हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षार्थियों की संख्या में उत्तरोत्तर काफी वृद्धि होने से वर्ष 1972 में शासन में उत्तर प्रदेश बोर्ड के कार्यालय का विकेन्द्रीकरण का निर्णय लिया। इसी दृष्टि से मेरठ, बनारस, बरेली, प्रयागराज तथा गोरखपुर में बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय खोले गये हैं। वर्ष 2001 में आगरा में बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय की स्थापना के लिए शासन ने प्रस्ताव माँगा, जिसके लिए तीन बार शासन को प्रस्ताव प्रेषित किये जा चुके हैं। 5 मार्च 1999 में पहली बार प्रस्ताव शिक्षा निदेशक माध्यमिक द्वारा शासन को भेजा गया। इसके बाद 4 जून 2001 तथा 28 अगस्त 2017 को मण्डलीय संयुका शिक्षा निदेशक आगरा द्वारा सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजा गया।
आगरा के प्रस्तावित यू०पी० बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़ हाथरस एटा कासगंज, फर्रुखाबाद, इटावा औरेया, कन्नौज, झांसी, जालौन (उरई), ललितपुर आदि 15 जनपदों को सम्मिलित किये जाने का प्रस्ताव है। इन 15 जनपदों में करीब 8 हजार माध्यमिक विद्यालय हैं, जिनमें कक्षा 10 एवं कक्षा 12 के करीब 11 लाख विद्यार्थी अध्यनरत हैं जो एक क्षेत्रीय कार्यालय के लिये पर्याप्त है।
वार्ता के दौरान संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ० मुकेश अग्रवाल ने बताया कि बोर्ड कार्यालय की स्थापना वर्ष 1921 में हुई थी। इस साल बोर्ड की स्थापना को 100 वर्ष पूरे हो गये हैं। इसलिए सरकार “मिशन गौरव” के नाम से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी क्रम में अगर आगरा में बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय की स्थापना होती है तो यह भी गौरव की बात होगी । ज्ञापन को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ मुकेश चन्द्र अग्रवाल ने दिया। ज्ञापन सौंपते समय समिति के महामंत्री डॉ योगेंद्र सिंह, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. भोजकुमार शर्मा, पूर्व प्राचार्य डॉ. सत्य प्रकाश शर्मा, हरीश चौरसिया आदि उपस्थित रहे।
- Where Fortune Meets Freedom for UK Players at EliteSpin Casino - October 20, 2026
- Casino LuckyHills – Idéal pour les nouveaux joueurs et les joueurs expérimentés au Canada - October 19, 2026
- Gransino Casino – Live Casino Features and The Experience in Spain - October 18, 2026