आगरा। यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। हाईस्कूल में 89.78 तो इंटरमीडिएट में 75.52 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए हैं।दसवीं में सीतापुर की प्रियांशी ने टॉप किया है। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट में महोबा के शुभ चपरा ने टॉप किया है। शुभ को 97.80 प्रतिशत अंक मिले हैं।
आगरा के नितिन और पूनम ने संयुक्त रूप से प्रदेश में नौवां और कनिष्का धाकड़ ने दसवां स्थान प्राप्त किया है। वहीं 12वीं में आगरा की किट्टू और पूजा वर्मा ने संयुक्त रूप से प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त किया है। ये आगरा के टॉपर भी हैं।
हाईस्कूल में टॉप नौ में शामिल नितिन ने 600 में से 580 नंबर प्राप्त किए हैं। नितिन एसडी एल बी एसएम इंटर कॉलेज फतेहाबाद जबकि पूनम श्री देवलाल हाईस्कूल फतेहाबाद की छात्रा हैं।
दसवां स्थान प्राप्त करने वाली कनिष्का धाकड़, ज्ञान इंटर कालेज दहतोरा की छात्रा है। उन्होंने 600 में से 579 अंक प्राप्त किए हैं।
बारहवीं में टॉप करने वाले किट्टू जैन एसएस एडी जी महाराज इंटर कॉलेज डौकी, जबकि पूजा वर्मा श्रीमती किरन देवी कॉलेज फतेहाबाद की छात्रा हैं।
ये हैं 10वीं में आगरा के टॉप दस उत्तीर्ण
- 1. नितिन व पूनम वर्मा
- 2. कनिष्का धाकड़
- 3. हर्षित सिंह
- 4. प्रशांत कुमार
- 5. सचिन कुमार
- 6. शिवानी, राधा बघेल व गौरव वर्मा
- 7. आदित्य कुमार व खुशबू झा
- 8. सृष्टि सिंह व अनन्या शर्मा
- 9. मनु
- 10. शिव कुमार, आदर्श परिहार व मुस्कान।
ये हैं 12वीं के टॉप-दस उत्तीर्ण
- 1. किट्टू जैन व पूजा वर्मा
- 2. अंकिता शर्मा
- 3. शिवम कुमार यादव
- 4. रूबी कुमारी
- 5. हर्षल शर्मा, जोगेंद्र व लवकुश कुशवाहा
- 6. सोनल
- 7. शिवानी व अनन्या
- 8. मनस्वा कुमार व कृष्ण प्रताप सिंह
- 9. सुमन
- 10. मोहनी शर्मा व ब्रजेश कुशवाहा
आगरा में यूपी बोर्ड परीक्षा में 1.25 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। डीआईओएस मनोज कुमार ने बताया कि 2022-23 की परीक्षा में 67,111 परीक्षार्थी हाईस्कूल और 58,169 छात्र-छात्राएं इंटरमीडिएट में पंजीकृत थे। हाईस्कूल में 38,674 बालक और 28,437 बालिकाएं रहीं। इंटरमीडिएट की बात करें तो 34,916 बालक और 23,253 बालिकाएं पंजीकृत थीं। ऑनलाइन रिजल्ट देखने के लिए स्कूलों में भी व्यवस्था की गई है। स्कूलों की ओर से बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूल में ही बुलाया गया है।
- ‘इस बार सर्दियों में लोग भाग्यशाली हैं’… दिल्ली-एनसीआर प्रदूषण पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी - November 24, 2026
- आगरा नगर निगम में ‘फर्जी कर्मचारी नेताओं’ पर कार्रवाई की मांग, यूनियन ने सौंपा 5 सूत्रीय मांग पत्र, शोषण के लगाए आरोप - November 23, 2026
- कुछ लोगों ने न वेद पढ़े हैं, न दर्शन…अरे तुम खुद ही को बचा लो, पाखंडी कहीं के, धीरेंद्र शास्त्री के बयानों पर बाबा रामदेव का तीखा प्रहार - November 23, 2026