Dr Bhanu Pratap Singh
Agra, Uttar Pradesh, India. भारतीय पुरात्व सर्वेक्षण (एएसआई) के आगरा मंडल की स्थापना 1885 में हुई थी। यह सबसे पुराना सर्किल है। कभी पूरा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड आगरा सर्किल के अधीन था। अब तो आगरा, मथुरा, एटा समेत सिर्फ नौ जिले गए हैं। मतलब काम धीरे-धीरे कम हो रहा है। इसके बाद भी काम होता नहीं है। एएसआई की वेबसाइट पर आगरा सर्किल में दो अधीक्षण पुरातत्वविद (एस.ए.) काम कर रहे हैं। हिन्दी की वेबसाइट पर भुवन विक्रम और अंग्रेजी की वेबसाइट पर डॉ. वसंत कुमार स्वर्णकार का नाम है। वर्तमान अधीक्षण पुरातत्वविद का नाम गायब है।
ताजमहल के लेकर विवाद होता रहता है। पुरातत्व विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया जाता है। उत्खनन भी बंद कर रखा है। ताजमहल का संरक्षण तो कराया जाता है लेकिन बंद पड़े हिस्सों को नहीं खोला जाता है। ताजमहल के यमुना किनारे से प्रवेश द्वार बंद हैं। सीढ़ियों से मुख्य कब्रों की ओर जाएं तो दोनों ओर की दीवारों पर बेतरतीबी से पत्थर लगाया गया, जिससे प्रकट होता है कि यहां कुछ छिपाया गया है। समाजसेवी बंटी ग्रोवर का कहना है कि ताजमहल में व्यापक उत्खनन हो ताकि विवाद हमेशा के लिए समाप्त हो जाए। एएसआई को इस बारे में पहल करनी चाहिए।

अभी एएसआई की वेबसाइट देखी। इसमें आगरा मंडल का अधीक्षण पुरातत्वविद भुवन विक्रम को दिखाया गया है जबकि उनका यहां से तबादला हुए कई साल हो गए हैं। नाम तो भुवन विक्रम लिखा है लेकिन फोटो किसी और का है। यह फोटो संभवतः राजकुमार पटेल का है, जो इस समय आगरा सर्किल के अधीक्षण पुरातत्वविद हैं। इस बारे में जानकारों का कहना है कि एएसआई वाले भांग खाकर काम कर रहे हैं। तभी तो न वेबसाइट को दुरुस्त किया जाता है और न ही स्मारक।
वेबसाइट पर आगरा सर्किल के बारे में
आगरा सर्कल पूर्व में उत्तरी सर्कल एएसआई के सबसे पुराने सर्किलों में से एक है। इसकी स्थापना वर्ष 1885 में हुई थी, जिसका मुख्यालय 22, मॉल, आगरा में है। आर. फ्राउड टकर, एम. मुहम्मद शुएब, गॉर्डन सैंडरसन, एच. हरग्रीव्स, जेएफ ब्लैकिस्टन, जेए पेज, मौलवी जफर हसन, एमएस वत्स, केएन पुरी, बीबी लाल, एससी चंद्रा, एसआर राव, एनआर बनर्जी, वाईडी शर्मा जैसी प्रख्यात हस्तियां , डीआर पाटिल, डब्ल्यू एच सिद्दीकी और अन्य विद्वानों ने सर्कल का नेतृत्व किया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 09 जिलों में फैले आगरा सर्कल के अधिकार क्षेत्र में 155 स्मारक / स्थल हैं जिनमें तीन विश्व धरोहर स्मारक शामिल हैं। ताजमहल, आगरा का किला और फतेहपुर सीकरी, मुगल काल के सभी और आगरा जिले में स्थित हैं। सर्किल अपने 08 उप-मंडल के माध्यम से स्मारकों और स्थलों का संरक्षण और प्रबंधन कर रहा है।
वेबासाइट का लिंक
https://www.asiagracircle.in/about-agra-circle.html
- योगी सरकार का रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा: 27, 28 और 29 अगस्त को यूपी रोडवेज और सिटी बसों में एक सहयात्री के साथ बिल्कुल फ्री सफर कर सकेंगी माताएं-बहनें - August 26, 2026
- ताजमहल में सजा सुंदरियों का मेला: मिस टीन इंटरनेशनल 2026 की 30 से अधिक देशों की प्रतिभागियों ने किया ताज का दीदार - August 26, 2026
- डॉ. अवनीश राही की ‘मैं भूख हूँ’ ने साहित्य में उठाया बड़ा सवाल, साइना नेहवाल ने किया लोकार्पण - August 26, 2026