उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से यूपी एटीएस ने सत्येंद्र सिवाल नाम एक आईएसआई का एजेंट को गिरफ्तार किया है। वह साल 2021 से रूस की राजधानी मास्को में मौजूद भारतीय दूतावास में इंडिया बेस्ट सिक्योरिटी असिस्टेंट के पद पर तैनात था। सत्येंद्र पर आईएसआई के हैंडलर्स को भारत के दूतावास, रक्षा मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों की महत्वपूर्ण गोपनीय सूचना देने का आरोप है।
जानकारी के मुताबिक, सत्येंद्र सिवाल मूल रूप से हापुड़ का रहने वाला है। एटीएस की पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उसके पास से दो मोबाइल, आधार कार्ड और पैन कार्ड बरामद किया। सत्येंद्र सिवाल की गिरफ्तारी एटीएस को मिले इनपुट के आधार पर छानबीन के बाद हुई है।
बताया जा रहा है कि यूपी एटीएस को इनपुट मिला था कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के हैणडलर्स हनी ट्रैप में फंसाकर विदेश मंत्रालय के कर्मचारियों को बहला-फुसलाकर और धन का लालच देकर जासूसी करवा रहे हैं।
इसके बाद यूपी एटीएस ने छानबीन की तो पता चला कि सत्येंद्र सिवाल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी को जो जानकारियां दीं, उसके एवज में उसे पैसे भी भेजे गए। आईएसआई एजेंट्स भारतीय सेना से जुड़ी कई महत्वपूर्ण और गोपनीय जानकारियां ले रहा था ।
-एजेंसी
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026