Hathras (Uttar Pradesh, India) । परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत समस्त परिवार नियोजन परामर्श दाता के कार्य की समीक्षा की गई। बैठक का आयोजन मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के सभागार में हुआ। जिसमें अप्रैल 2020 से लेकर अगस्त 2020 तक की प्रगति को लेकर बातचीत हुई। साथ ही परिवार नियोजन के लिए कौन सी विधि अपनानी है। परिवार नियोजन की समस्त सामग्रियां जैसे अंतरा, छाया, माला-एन, निरोध, कॉपर-टी आदि के बारे में समीक्षा की गई।
बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी/ नोडल परिवार कल्याण डॉ. डी.के.अग्रवाल ने परिवार नियोजन की समस्या और सामग्रियों के रख-रखाव डॉक्यूमेंटेशन रजिस्टर तैयार करने आदि के सम्बन्ध में बताया। बैठक में परिवार नियोजन की मंथली रिपोर्टिंग समय से करने के लिए कहा गया। साथ ही प्रत्येक बृहस्पतिवार को आयोजित होने वाले अंतराल दिवस की उसी दिन जिला स्तर पर भेजने के लिए कहा गया। जिससे राज्य स्तर पर समय से रिपोर्ट प्रेषित की जा सके। अंतराल दिवस सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला महिला अस्पताल, सब सेंटर लेवल पर पर आयोजित किया जाता है। बैठक में निर्देश दिए गए कि जिस हेल्थ फैसिलिटी पर एफडीएस (नियत सेवा दिवस) आयोजित किया जाए। उसके द्वारा उसी दिन ही रिपोर्ट जिले स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से प्रेषित की जाए, जिससे राज्य स्तर को रिपोर्ट भेज दी जाए। इस दौरान स्टॉक, इंडेंट की भी समीक्षा की गई।
बैठक के समापन के बाद समस्त परिवार नियोजन परामर्श दाताओं का प्री टेस्ट लिया गया। जिसमें सभी काउंसलर ने प्रश्नों के उत्तर सही लिखें। सभी परिवार नियोजन परामर्श दाताओं के स्मार्टफोन में एफ.पी.एल. एम.आईएस पोर्टल भी इंस्टॉल कराया गया। इस अवसर आशीष कुमार शर्मा, विजय पाल सिंह, शशि, चंद्रकांता, विनीता सिंह, गुंजन सेंगर, पिंकल अमेरिया, सीमा, संगम आदि मौजूद थे।
15 महिलाओं ने कराई नसबंदी
परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी पर महिला नसबंदी कैंप का आयोजन किया गया। कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए एफडीएस प्लान के अनुसार महिला नसबंदी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी पर की गई। जिसमें 20 महिलाओं ने महिला नसबंदी के लिए रजिस्ट्रेशन किया और 15 महिलाओं की सफल नसबंदी की गई। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ एस पी सिंह ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर प्रशांत शर्मा, परिवार नियोजन परामर्शदाता शशि आदि स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित थे।
- WildHub Casino – Wo jeder Spieler wichtig ist in Österreich - October 15, 2026
- Winshark’s Gaming Hub Offers Honest Gaming and Huge Prizes for All Players in Canada - October 15, 2026
- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026