Agra, Uttar Pradesh, India. केन्द्रीय राज्यमंत्री बनने के बाद प्रो. एसपी सिंह बघेल पहली बार आगरा आ रहे हैं। यहां उनके स्वागत की जबर्दस्त तैयारी है। आगरा में प्रत्येक 500 मीटर पर स्वागत किया जाएगा। आगरा में प्रवेश करने के बाद वे शाम को छह बजे तक सुभाष पार्क पर पहुंच पाएंगे। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि किस कदर स्वागत को लोग आतुर हैं।
आगरा के सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल को केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री बनाया गया है। शपथ ग्रहण के बाद वे दिल्ली में ही रहे। 15 अगस्त को वहां से जन आशीर्वाद यात्रा लेकर निकले हैं। मध्य प्रदेश, फिरोजाबाद होते हुए 20 अगस्त, 2021 को आगरा आ रहे हैं। ग्वालियर परिक्षेत्र, फिरोजाबाद और मथुरा लोकसत्रा क्षेत्र में होते हुए आज पूर्वाह्न 11.30 बजे यमुना एक्सप्रेस-वे के खंदौली टोल प्लाजा पर काफिला पहुंचेगा। यहां से होटल रमाडा तक एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे।
भाजपा के महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने बताया कि प्रत्येक 500 मीटर पर जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत किया जाएगा। स्वागत के लिए होर्डिंग और स्वागत द्वार भी बनाए गए हैं। शाम छह बजे वाल्मीकि वाटिका, सुभाष पार्क, एमजी रोड, आगरा पर प्रो. एसपी सिंह बघेल पत्रकारों से वार्ता करेंगे।
- Personalizacja Limitów Wpłat w Jackpot Bells Slot dla Polski - October 12, 2026
- Winz Casino website: Hier Vangt Je Gelukkige Draai in Nederland - October 12, 2026
- Technological Innovation Behind Shining Crown Slot for Romanian Players - October 11, 2026