[ad_1]
यूक्रेन के मारियुपोल के मेयर ने समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस को बताया है कि शहर में युद्ध की शुरुआत से लेकर अब तक कम से कम 10,000 लोग मारे गए हैं.
मेयर वेदीम बॉयशेंको ने कहा कि “सड़कें लाशों से भर गईं हैं.” मेयर यूक्रेन की किसी अज्ञात जगह से बात कर रहे थे.
उन्होंने कहा कि अभी भी मारियुपोल में 1 लाख 20 हज़ार लोग फंसे हैं. इन लोगों को भोजन, पानी और दवाओं की तत्काल ज़रूरत है.
बॉयशेंको ने कहा कि उनके पास ऐसी रिपोर्ट भी है जिसके मुताबिक़ रूसी सैनिक शवों को इकट्ठा करके उन्हें बड़े-बड़े शॉपिंग सेंटरों में फ्रिज में रख रहे हैं.
उन्होंने कहा, “ट्रकों के रूप में मोबाइल शवदाहगृह घूम रहे हैं. आप उसे खोलेंगे और उसमें एक पाइप है जिससे इन शवों को जलाया जा रहा है.”
-एजेंसियां
[ad_2]
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026