आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम ज़िले में सोमवार देर रात कोणार्क एक्सप्रेस ट्रेन के नीचे आने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने इसकी जानकारी दी.
पुलिस ने बताया कि हादसे में मरने वाले लोग गुवाहाटी जा रही सुपरफ़ास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के यात्री थे. तकनीकी ख़राबी की वजह से उनकी ट्रेन बातुवा गांव के पास रुकी थी और ये सभी नीचे ट्रैक पर उतरे थे.
इतने में दूसरी तरफ़ से कोनार्क एक्सप्रेस आई और इन छह लोगों को रौंद कर चली गई.
श्रीकाकुलम की एसपी जीआर राधिका ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, “अभी तक हमने छह शवों की पहचान की है. गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (जीआरपी) दुर्घटनास्थल पर पहुंच रही है ताकि ये पता कर सकें कि क्या कोई और भी हताहत हुआ है.”
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने हादसे को लेकर संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने ज़िला प्रशासन को बचाव कार्य में जुटने और घायलों को मदद मुहैया कराने के आदेश दिए हैं.
-एजेंसियां
- 30 लाख दीयों की रोशनी से नहाई रामनगरी: सरयू के 56 घाटों पर उतरा उजाले का समंदर, उपराष्ट्रपति और सीएम योगी रहे मौजूद - November 8, 2026
- अयोध्या रामपथ पर जीवंत हुआ त्रेतायुग: 10वें दीपोत्सव की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, ढोल-नगाड़ों की गूंज से गूंज उठा धाम - November 8, 2026
- “मुख्यमंत्री योगी के कारण सुरक्षित हैं हिंदू धर्म और संस्कृति…”: अयोध्या के संतों ने की सीएम के विकास कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना - November 8, 2026