झारखंड के देवघर में रोप-वे ट्रॉली दुर्घटना को 48 घंटे से ज़्यादा वक्त बीत चुका है और मंगलवार को भी बचाव कार्य जारी है. अभी तक इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो चुकी है.
एक शख्स की मौत बचाव कार्य के दौरान हुई है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी. फंसे हुए लोगों को हेलीकॉप्टर से बचाया जा रहा है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक मंगलवार सुबह भी 7 लोगों को बचाया गया है. अभी तक कुल 50 लोगों को बचाया जा चुका है. वायुसेना, एनडीआरएफ़, स्थानीय प्रशासन की टीम राहत कार्य में जुटी हुई है.
झारखंड सरकार के मंत्री जगरनाथ महतो ने ट्विटर पर बताया कि जिन दो लोगों की मौत हुई है, उनमें से एक की मौत हेलीकॉप्टर से हाथ छूटने के कारण हुई है.
राहत और बचाव कार्य अभियान के इंचार्ज अश्विनी नैय्यर ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि मंगलवार यानी आज दोपहर तक बचाव कार्य पूरा हो जाएगा.
-एजेंसियां
- विश्व हृदय दिवस पर आगरा में शिक्षकों का अनूठा सेवा अभियान, जानिए क्या किया - September 29, 2026
- श्री रामलीला महोत्सव: “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”… तलवार लहराकर और अट्टहास के साथ गरजा दशानन, आगरा में निकली लंकापति रावण की भव्य शाही सवारी - September 29, 2026
- भाजपा में कुछ ‘पहिये’ खुद को समझने लगे हैं स्टीयरिंग…सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए सहयोगी दलों पर कसा तंज - September 29, 2026