तुर्किये की एक अदालत में उस समय हड़कंप मच गया। जब दो हमलावरों ने इस्तांबुल कोर्ट हाउस पर हमला करने की कोशिश की। इस हमले में पांच लोग घायल हो गए, जबकि सुरक्षा कर्मियों ने दोनों हमलावरों को मार गिराया है।
तुर्किये में मारे गए दो हमलावर
तुर्किये के गृह मंत्री अली येरलिकाया ने बताया कि मंगलवार को इस्तांबुल की एक अदालत में दो लोगों ने हमले का प्रयास किया था। समाचार एजेंसी रायटर के अनुसार पुलिस की गोलीबारी में मारे गए महिला और पुरुष शूटर थे। उन्होंने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों द्वारा उन्हें मौके पर ही मार गिराया गया।
तुर्किये के गृह मंत्री अली ने दी पुलिस कर्मियों को बधाई
तुर्किये के गृह मंत्री अली ने कहा कि मैं हमारे बहादुर पुलिस अधिकारियों को बधाई देता हूं। मैं हमारे घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। बता दें कि जिस अदालत पर हमले का प्रयास किया गया था। वह कैग्लायन कैग्लायन क्षेत्र में आती है।
-एजेंसी
- वाराणसी में अनोखी चोरी: शोरूम में 4.5 घंटे तक रुका चोर, कॉफी पी, नहाया और KTM बाइक चुराने से पहले किया लुंगी डांस - August 13, 2026
- वाराणसी में अनोखी चोरी: शोरूम में 4.5 घंटे तक रुका चोर, कॉफी पी, नहाया और KTM बाइक चुराने से पहले किया लुंगी डांस - August 13, 2026
- जल्द रखूंगा अपना पक्ष.. बसपा से निकाले जाने के बाद पूर्व मंत्री अंटू मिश्रा ने कहा, एक-दो दिन में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस - August 13, 2026