हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला के डोभी में आज यानि बुधवार को पैराग्लाइडर क्रैश हो गया है, जिससे दो पर्यटकों की दर्दनाक मौत हो गई है. मरने वालों में पैराग्लाइडर पायलट 24 वर्षीय कृष्ण गोपाल और पर्यटक 20 वर्षीय आदित्य शर्मा अंबाला कैंट निवासी शामिल हैं. पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे लेकर छानबीन शुरू कर दी है. हादसा उस वक्त हुआ, जब पैराग्लाइडिंग टेक ऑफ साइट में उड़ान भरने के 2 मिनट बाद ही क्रैश हो गया. क्षेत्रीय अस्पताल में दोनों मृतकों के पोस्टमार्टम करवाए जा रहे हैं.
दुर्घटनाग्रस्त पैराग्लाइडर में पर्यटक और पायलट दोनों की मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार हादसे में गंभीर घायल पायलट किशन गोपाल को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार के लिए पहुंचाया गया था लेकिन उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जबकि मृतक पर्यटक की पहचान हरियाणा के अंबाला निवासी 21 वर्षीय आदित्य के तौर पर हुई है.
मार्च में कांगड़ा की बीड़ बिलिंग घाटी पर हुआ था ऐसा ही हादसा
कांगड़ा में भी हादसा टेक ऑफ साइट बिलिंग में उस समय पेश आया, जब टेंडम फलाइट के दौरान पैराग्लाइडर में सवार पयर्टक आकाश अग्रवाल और पायलट विकास कपूर को उड़ान भरते समय राकेश कुमार सहायक के तौर पर उन्हें धक्का दे रहा था. इस दौरान राकेश का पैर पैराग्लाइडर की रस्सियों के साथ उलझ गया और वह भी पैराग्लाइडर के साथ लटक गया. तीनों के साथ लटकने से पैराग्लाइडर क्रैश हो गया और इस हादसे में उंचाई से गिरने से आकाश अग्रवाल और सहायक राकेश कुमार सहित पायलट विकास कपूर गंभीर रूप से घायल हो गए.
-एजेंसियां
- 25 साल से फरार चारा घोटाले का आरोपी सत्येंद्र कुमार लखनऊ से गिरफ्तार, नेपाल में छिपकर काट रहा था जिंदगी, रेलवे स्टेशन से CBI ने धर-दबोचा - October 24, 2026
- यूपी चुनाव 2027: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की घोषणा, जननीति भारत पार्टी लड़ेगी 403 सीटों पर, बोलीं “लक्ष्य जनता का राज” - October 24, 2026
- कन्नौज में अखिलेश का पुतला फूंकने पहुंचे हिन्दुस्तान आजाद मंच के अध्यक्ष मुकेश पाल देशबंधु की पिटाई, सपा नेत्री ने जड़े थप्पड़, समर्थक भागे - October 24, 2026