Aligarh (Uttar Pradesh, India) । अंतर्राष्ट्रीय फल दिवस सालाना एक जुलाई को दुनिया भर में मनाया जाता है। जहां लोग अपने पसंदीदा फल दूसरों के साथ साझा करते हैं। इसकी शुरूआत 2007 में हुई। यह पहली बार बर्लिन में वॉल पार्क में मनाया गया।
मंगलायतन विवि के कृषि विभाग के अध्यक्ष डॉ सैयद दानिश यासीन नकवी ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, 3.9 मिलियन मौतें और 16.0 मिलियन विकलांगता समायोजित जीवन वर्ष (डीएएलवाई) कम फल और सब्जी (एफएंडवी) खपत के कारण हैं। भारत विश्व में फलों और सब्जियों का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है। हालांकि पिछले 4 वर्षों में उत्पादन स्थिर रहा है, हाल के वर्षों में उत्पादन में सकारात्मक बदलाव देखा गया है। हालांकि, ताजा उपज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा छँटाई / ग्रेडिंग, परिवहन, भंडारण और निर्यात के दौरान खो जाता है। कार्यक्रम का संचालन डॉ आकांक्षा सिंह ने किया। आभार डॉ मंजरी शुक्ल ने व्यक्त किया।