आगरा। थाना शाहगंज की पृथ्वीनाथ चौकी क्षेत्र के दौरेठा में सवारियों को अपने-अपने ऑटो में बैठाने को लेकर दो ऑटो चालकों के बीच हुए झगड़े में एक ऑटो चालक ने दूसरे की गला दबाकर हत्या कर दी।
दौरेठा में दोनों ही ऑटो चालक अपने-अपने ऑटो में सवारियों में बैठाने की कोशिशें कर रहे थे। सवारियों को लेकर दोनों ऑटो चालक आपस में झगड़ने लगे। देखते ही देखते दोनों ऑटो चालकों में मारपीट होने लगी। एक ऑटो चालक ने दूसरे का गला इतनी जोर से दबाया कि उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम छोटू पुत्र कलुआ है। वह रामस्वरूप नगर का रहने वाला था। ऑटो चालक की मौत होने पर घटनास्थल पर भीड़ एकत्रित हो गई। लोग हैरान थे कि छोटी सी बात को लेकर हुए विवाद में एक को जान से हाथ धोना पड़ेगा।
एसीपी लोहामंडी ने बताया कि दो ऑटो ड्राइवरों में सवारियों को अपने-अपने ऑटो में बैठाने को लेकर झगड़ा हुआ था। एक ऒटो ड्राइवर द्वारा दूसरे का गला दबाए जाने से उसकी मौत हो गई। जिस ऑटो ड्राइवर ने हत्या की है, उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।
- हैरतअंगेज: फिलीपींस की खदान से निकले ‘त्रिशूल’ और ‘वज्र’! 10,000 साल पुराने होने का दावा, नीलामी की बेस प्राइस 750 करोड़ रुपये - March 15, 2026
- आगरा STF का बड़ा एक्शन: SI भर्ती परीक्षा में ‘सेटिंग’ का झांसा देने वाले 3 साइबर ठग गिरफ्तार, राजस्थान से जुड़े थे तार - March 15, 2026
- किरावली को मिला जनसेवा का नया ‘तीर्थ’: सांसद राजकुमार चाहर ने 95.63 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास, अब जनता के द्वार होगा समाधान - March 14, 2026