आगरा: विश्व हिन्दू राष्ट्र परिषद द्वारा चैत्र प्रतिपदा भारतीय नववर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश अध्यक्ष पंडित राजकुमार त्रिवेदी जी के नेतृत्व में आगरा लालकिले के गेट पर संगठन के सदस्यों द्वारा देशी विदेशी पर्यटकों को चंदन लगाकर भगवा राम नाम का पटका पहनाकर भारतीय नववर्ष की शुभकामनाएं दी और जोरदार नारेबाजी की गई.
इस अवसर पर राष्ट्रीय संरक्षक अविनाश राणा ने कहा की आज हम भारतियों का नवबर्ष है आज के दिन ही जगत पिता ब्रह्मा जी द्वारा इस सृष्टि की रचना की गई थी हमें अपनी संस्कृति को नहीं भूलना चाहिए हमारे लोग जिस उत्साह के साथ अंग्रेजी नववर्ष 1 जनवरी को मनाते हैं उससे ज्यादा उत्साह और खुशी के साथ हमें हिन्दू नववर्ष मनाना चाहिए हमें अपनी संस्कृति और पर्व अपने आने बाली पीढ़ी को भी समय समय पर याद कराना चाहिए ताकि आने वाली युवा पीढ़ी अपनी सनातन संस्कृति को भूले नहीं .
प्रदेश अध्यक्ष पंडित राजकुमार त्रिवेदी ने कहा विश्व हिन्दू राष्ट्र परिषद अपनी भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए ही कार्य करता है आज हमारे द्वारा लाल किले के गेट पर सभी देशी विदेशी पर्यटकों को चंदन लगाकर राम नाम का पटका पहनाकर कर हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाएं दी और नववर्ष का स्वागत किया हमें अपने हर पर्व उत्सव को धूमधाम से मनाना चाहिए आज का दिन हर हिन्दू के लिए गर्व का दिन है
कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक अविनाश राणा जी प्रदेश अध्यक्ष पंडित राजकुमार त्रिवेदी जी महामंत्री राजेश वर्मा जी, प्रदेश संरक्षक दीपक चौहान जी, रवि अरोरा जी, प्रवीण जैन जी,किशन वघेल जी, सचिन सोनी जी, रोहित सोनी , संजय ठाकुर, अंकुश जैन जी, गोल्डी जैन, आयुष जैन, गौरव जैन, शैलू यादव, मुकेश ठाकुर, डालचंद, मुकेश चौधरी, लक्की, हेमू सिसोदिया, कुलदीप ठाकुर आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे
- शायरी और सुरों का अलौकिक संगम: जावेद अख्तर और मोहम्मद वकील लेकर आए नई रूहानी ग़ज़ल ‘बाज़ाहिर क्या है’ - October 27, 2026
- नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के लिए यश का बड़ा मास्टरस्ट्रोक: कर्नाटक में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन की कमान संभालेंगी ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस’ - October 27, 2026
- यशराज फिल्म्स की नई फिल्म ‘बेपरवाह’ का ऐलान: अहान पांडे और शरवरी की फ्रेश जोड़ी बड़े पर्दे पर मचाएगी धमाल - October 27, 2026